1.35 कराेड़ का अवैध शराब का स्टाॅक और कंटेनर जब्त

    13-Jun-2026
Total Views |
 

liqour 
 
स्टेट एक्साइज डिपार्टमेंट ने पुणे में कार्रवाई करते हुए भारी मात्रा में अवैध विदेशी शराब का जखीरा बरामद किया है. इस कार्रवाई में लगभग 1 कराेड़ 20 लाख 96 हजार रुपये कीमत की शराब, 15 लाख रुपये मूल्य का एक बड़ा कंटेनर वाहन और अन्य सामग्री सहित कुल 1 कराेड़ 35 लाख 96 हजार रुपये की सामग्री जब्त किया गया है.यह जानकारी राज्य उत्पाद शुल्क के पुणे अधीक्षक अतुल कानडे ने दी. यह कार्रवाई राज्य उत्पाद शुल्क आयुक्त डाॅ.राजेश देशमुख, सह-आयुक्त (प्रवर्तन एवं सतर्कता) प्रसाद सुर्वे और पुणे विभागीयउप-आयुक्त सागर धाेमकर के आदेशाें और मार्गदर्शन में की गई है.
 
गाेवा की शराब पर लगाया गया था मध्य प्रदेश का फर्जी लेबल उत्पाद शुल्क विभाग के सी प्रभाग के निरीक्षकाें की टीम ने पुणे-मुंबई हाइवे पर हवेली तहसील के अंतर्गत आने वाले सुतारवाड़ी पाषाण इलाके में नाकाबंदी कर एक संदिग्ध कंटेनर काे जांच के लिए राेका. कंटेनर की सघन तलाशी लेने पर अधिकारी और कर्मचारी दंग रह गए. वाहन के भीतर गाेवा राज्य में निर्मित विदेशी शराब के 1,200 बाॅक्स छुपाकर रखे गए थे. चाैंकाने वाली बात यह है कि इस शराब पर मध्यप्रदेश राज्य में बिक्री के लिए अधिकृत राॅयल सिलेक्ट डीलक्स व्हिस्की ब्रांड के फर्जी और नकली लेबलाें का इस्तेमाल किया गया था. पुलिस ने वाहन से 180 मिलक्षमता वाली बाेतलाें का कुल 10 हजार 368 बल्क लीटर शराब का स्टाॅक जब्त किया है.