काॅरपाेरेट सामाजिक उत्तरदायित्व (सीएसआर) काेष से चलाए जा रहे शैक्षणिक उपक्रमाें के कारण मावल तहसील के छात्राें के सर्वांगीण विकास काे गति मिल रही है. बेकर ह्यूजेस कंपनी ने ग्रामीण स्कूल के लिए सुसज्जित खेल परिसर (क्रीड़ासंकुल) का निर्माण कर छात्राें काे शारीरिक रूप से भी सक्षम हाेने का अवसर प्रदान किया है. मावल शिक्षण प्रतिष्ठान के सचिव यादवेंद्र खलदे ने विश्वास व्यक्त किया कि छात्र निश्चित रूप से इसका लाभ उठाएंगे. वे शुक्रवार (5 जून) काे वराले (तहसील मावल) के भैरवनाथ विद्यामंदिर के स्कूली खेल के मैदान और बहुउद्देशीय मंच (व्यासपीठ) के उद्घाटन समाराेह के अवसर पर बाेल रहे थे.
मुख्य अतिथि के रूप में बेकर ह्यूजेस कंपनी के प्राेजेक्ट प्रबंधक अमित सुपनेकर, संस्था के सह-सचिव वसंत पवार, सदस्य डाॅ. दत्तात्रेय बालसराफ के साथ कंपनी के अधिकारी देवदत्त भावे, प्रदीप सागवान, समाधान सांगले, प्रभाकर कांबले, राहुल मेदगे, स्वप्निल पाटिल, राेटरी क्लब ऑफ निगड़ी के अध्यक्ष केशव मांगे, गुरुदीप सिंह, अमाेल जाधव आदि उपस्थित थे . कंपनी के सीएसआर फंड और राेटरी क्लब ऑफ निगड़ी के माध्यम से स्कूल काे लगभग 50 लाख रुपयाें की लागत से खेल का मैदान बनाकर दिया गया है.अमित सुपनेकर द्वारा खेल मैदान की शिला और बहुउद्देशीय मंच का उद्घाटन किया गया. प्रधानाध्यापिका ललिता कांबले ने अपने प्रास्ताविक भाषण में कहा कि बेकर ह्यूजेस कंपनी से मिली सुविधाओं के कारण शैक्षणिक गुणवत्ता बढ़ाने के लिए पूरक माहाैल मिला है. इस अवसर पर केशव मांगे और देवदत्त भावे के भाषण हुए.