पिंपरी-चिंचवड़ मनपा के शिक्षा मंडल में व्याप्त भ्रष्टाचार और ढुलमुल कार्यप्रणाली के खिलाफ शिवसेना (उद्धव बालासाहेब ठाकरे) पार्टी ने समय-समय पर आयुक्त से शिकायत की है. इसी कड़ी में पुनावले में मनपा स्कूल का आरक्षण एक मामूली रकम पर निजी संस्था काे देने की साजिश रची जा रही है.मनपा काे उस आरक्षित भूमि पर गरीब बच्चाें के लिए खुद स्कूल शुरू करना चाहिए. इस स्कूल का आरक्षण किसी निजी संस्था काे देना, मनपा का निजीकरण करने जैसा है.पिंपरी-चिंचवड़ पार्टी शहरप्रमुख चेतन पवार ने शुक्रवार (12 जून) काे पिंपरी में आयाेजित पत्रकार-वार्ता में चेतावनी दी कि आयुक्त काे इस प्रस्ताव काे मंजूर नहीं करना चाहिए और मनपा का निजीकरण राेकना चाहिए, अन्यथा शिवसेना (उद्धव बालासाहेब ठाकरे) पार्टी की ओर से तीव्र आंदाेलन किया जाएगा.
पत्रकार-वार्ता में पार्टी उपजिलाप्रमुख राेमी संधू, शहर समन्वयक कैलाश नेवासकर, शहर कार्यालय सचिव ज्ञानेश्वर शिंदे, जिला संगठिका अनिता तुतारे, चिंचवड़ विधानसभा संगठिका वैशाली काटकर, वैशाली कुलथे, पिंपरी उपशहरप्रमुख अमाेल निकम, समन्वयक पार्थ गुरव और उपशहरप्रमुख दिलीप सावंत उपस्थित थे.इस दाैरान चेतन पवार ने कहा कि पुनावले स्थित स्कूल का आरक्षण ‘ईस्ट ऑक्सफाेर्ड इंटरनेशनल फाउंडेशन’ काे लीज (किराया समझाैते) पर नहीं दिया जाना चाहिए. भूमि जिंदगी कार्यालय द्वारा प्रति वर्ग फीट का किराया केवल 3 रुपये 60 पैसे तय किया गया है. यह सब बेहद संदिग्ध है और प्रशासन काे यह स्पष्ट करना चाहिए कि आखिर किस आधार पर यह दर तय की गई है.