सेंसेक्स1695 अंक उछला : काराेबारियाें में खुशी

    13-Jun-2026
Total Views |
 
 
sensex
 
सेंसेक्स शुक्रवार काे 1695 अंक उछला. इससे काराेबारियाें में खुशी की लहर दाैड़ गई. ईरान-अमेरिका समझाैताें की खबर से बाजार ने ऊंची उड़ान भरी.शेयर मार्केट में लंबे समय के बाद बड़ी उछाल से सटाेरियाें के चेहरे खिल उठे.28 कंपनियाें के शेयर में जबर्दस्त बढ़त देखने काे मिली.निफ्टी ने भी 461 अंकाें की उड़ान भरी. काराेबार के अंत में सेंसेक्स 75,528 अंक पर बंद हुआ.ईरान-अमेरिका के बीच संभावित परमाणु समझाैते की खबराें से शुक्रवार काे शेयर बाजार में तेजी रही. सेंसेक्स 1,695 अंक उछलकर 75,527 पर बंद हुआ, जबकि निफ्टी 461 अंक चढ़कर 23,622 के स्तर पर पहुंच गया.काराेबार के दाैरान रियल्टी, प्राइवेट बैंक, सरकारी बैंक और फाइनेंशियल सर्विसेज सेक्टर के शेयराें में सबसे ज्यादा खरीदारी देखने काे मिली. सुबह भी बाजार मजबूत शुरुआत के साथ खुला था.
 
बाजार में तेजी की वजह अमेरिकी राष्ट्रपति डाेनाल्ड ट्रम्प का बयान रहा.ट्रम्प ने दावा किया कि ईरान के सर्वाेच्च नेता मुजतबा खामेनेई ने एक नए समझाैते काे मंजूरी दे दी है.उनके मुताबिक, इस समझाैते के तहत ईरान परमाणु हथियार नहीं रखेगा और डील हाेने पर हाेर्मुज जलडमरूमध्य काे भी खाेल दिया जाएगा. हालांकि, ईरान ने अभी तक इस दावे की आधिकारिक पुष्टि नहीं की है. इसके बावजूद समझाैते की उम्मीद से निवेशकाें का भराेसा बढ़ा और शेयर बाजार में तेजी देखने काे मिली.शेयर बाजार में कल यानी 11 जून काे मिला-जुला काराेबार रहा. सेंसेक्स डे हाई से 562 अंक गिरकर 73,833 के स्तर पर बंद हुआ. वहीं निफ्टी 23,162 के स्तर पर आ गया है. गुरुवार के काराेबार में आईटी और बैंकिंग शेयराें में सबसे ज्यादा बिकवाली रही.सेंसेक्स सुबह गिरावट के साथ खुला था. लेकिन काराेबार के दाैरान यह करीब 400 अंक चढ़कर 74,394 के डे हाई पर पहुंच गया.हालांकि 1 बजे के बाद बाजार में तेज बिकवाली आई और सेंसेक्स 150 अंक गिरकर 73,833 के स्तर पर बंद हुआ. निफ्टी में 53 अंकाें की गिरावट रही.