पहले वाेट चाेरी, अब सीट चाेरी:मीनाक्षी

    13-Jun-2026
Total Views |
 
 

vote 
पहले वाेट चाेरी, अब सीट चाेरी हाे रही है. यह प्रतिपादन मीनाक्षी नटराजन ने किया.राज्यसभा नामांकन रद्द हाेने के खिलाफ याचिका खारिज हाेने पर कहा. वहीं दूसरी ओर फैसले से नाराज कांग्रेस नेता भड़कगए. दिल्ली में जाेरदार प्रदर्शन किया. इस दाैरान कई लाेगाें काे पुलिस ने हिरासत में लिया है. इस माैके पर कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे ने कहा- वाेट चाेरी के बाद अब सीट चाेरी की जा रही है. लाेकतंत्र की सरेआम हत्या हाे रही है. देश भाजपा के कारनामे काे देख रही है. उन्हाेंने कहा-हम न्याय के लिए मध्यप्रदेश हाईकाेर्ट जाएंगे. सुप्रीम काेर्ट ने शुक्रवार काे कांग्रेस नेता मीनाक्षी नटराजन की याचिका खारिज कर दी. उन्हाेंने राज्यसभा चुनाव के लिए उनका नामांकन रद्द किए जाने के फैसले काे चुनाैती दी थी.काेर्ट ने कहा कि इस मामले में सीधे रिट याचिका नहीं सुनी जा सकती. अगर उन्हें फैसले पर आपत्ति है ताे वे चुनाव याचिका दायर करें.
 
बेंच ने कहा कि संविधान का अनुच्छेद 329 चुनाव प्रक्रिया में अदालताें के हस्तक्षेप काे सीमित करता है. इसलिए सुप्रीम काेर्ट इस मामले में रिट पिटीशन पर सुनवाई नहीं कर सकता.नामांकन रद्द करने का फैसला सही था या गलत, अदालत ने इस पर काेई टिप्पणी नहीं की. काेर्ट ने कहा- दरअसल, मध्य प्रदेश की तीसरी सीट के लिए कांग्रेस ने मीनाक्षी नटराजन काे उम्मीदवार बनाया था.कांग्रेस के पास पर्याप्त संख्या बल भी था, लेकिन 9 जून काे मीनाक्षी का नामांकन फाॅर्म निरस्त कर दिया गया. इसके खिलाफ कांग्रेस सुप्रीम काेर्ट पहुंची थी. याचिकाखारिज हाेने पर मीनाक्षी ने कहा कि पहले वाेट चाेरी हाेती थी, इस बार सीट चाेरी हुई.सुप्रीम काेर्ट में सुनवाई के दाैरान मीनाक्षी के वकील अभिषेक मनु सिंघवी ने कहा था, रिटर्निंग ऑफिसर ने उन्हें शुरुआती चरण में ही बाहर कर दिया. उन्हें चुनाव लड़ने दिया जाए.