5 देशों के राजदूतों ने ‌‘के-नेस्ट कंस्ट्रक्शन टेक‌’ का दौरा किया

कंपनी के चेयरमैन नितिन मित्तल ने किया अतिथियों का स्वागत; भारतीय कंस्ट्रक्शन टेक्नोलॉजी की अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बढ़ी पहचान

    14-Jun-2026
Total Views |
BFSB

 तलेगांव, 13 जून (आज का आनंद न्यूज नेटवर्क)

 तलेगांव स्थित भारत की अग्रणी निर्माण प्रौद्योगिकी कंपनी के-नेस्ट कंस्ट्रक्शन टेक ने अपने अत्याधुनिक मैन्युफैक्चरिंग प्लांट में पांच देशों के प्रतिष्ठित राजदूतों के प्रतिनिधिमंडल का स्वागत किया. इस उच्चस्तरीय दौरे ने भारतीय निर्माण तकनीक, नवाचार और वैेिशक सहयोग की संभावनाओं को नई मजबूती प्रदान की है. प्रतिनिधिमंडल में गयाना के राजदूत धरमकुमार सीराज, थाईलैंड के राजदूत चवनार्ट थांगसुमफंत, सेशेल्स के राजदूत ललातियाना अकूशे, तिमोर-लेस्ते के राजदूत कार्लिटो नूनेस तथा अल्जीरिया के राजदूत अब्देनोर खेलिफी शामिल थे. के-नेस्ट कंस्ट्रक्शन टेक के चेयरमैन नितिन मित्तल ने सभी विशिष्ट अतिथियों का स्वागत किया और कंपनी की तकनीकी क्षमताओं से उन्हें अवगत कराया. दौरे के दौरान राजदूतों ने कंपनी के आधुनिक मैन्युफैक्चरिंग प्लांट का विस्तृत निरीक्षण किया. उन्होंने एडवांस्ड फॉर्मवर्क सिस्टम, अत्याधुनिक निर्माण तकनीकों, गुणवत्ता नियंत्रण प्रक्रियाओं तथा उत्पादन प्रणाली को करीब से देखा. प्रतिनिधिमंडल ने कंपनी की इंजीनियरिंग क्षमता, इनोवेशन आधारित सॉल्यूशन और निर्माण क्षेत्र में अपनाई जा रही आधुनिक तकनीकों की सराहना की. बैठक के दौरान कंपनी के वरिष्ठ अधिकारियों और राजदूतों के बीच विभिन्न देशों में तेजी से विकसित हो रहे इंफ्रास्ट्रक्चर सेक्टर, स्मार्ट कंस्ट्रक्शन टेक्नोलॉजी, टिकाऊ निर्माण पद्धतियों और संभावित औद्योगिक सहयोग पर विस्तृत चर्चा हुई. विभिन्न देशों में निर्माण और आधारभूत संरचना विकास परियोजनाओं में भारतीय तकनीक और विशेषज्ञता के उपयोग की संभावनाओं पर भी विचार-विमर्श किया गया. के-नेस्ट कंस्ट्रक्शन टेक के चेयरमैन नितिन मित्तल ने कहा, इस प्रतिष्ठित प्रतिनिधिमंडल का के- नेस्ट कंस्ट्रक्शन टेक में स्वागत करना हमारे लिए गर्व और सम्मान की बात है. हम निर्माण क्षेत्र में नवाचार, टिकाऊ समाधानों और अंतरराष्ट्रीय साझेदारियों को बढ़ावा देने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध हैं. इस तरह के संवाद वैेिशक स्तर पर ज्ञान और तकनीक के आदान-प्रदान को नई गति प्रदान करते हैं. कंपनी के अनुसार यह दौरा केवल औपचारिक मुलाकात नहीं था, बल्कि वैेिशक निर्माण उद्योग में सहयोग, तकनीकी साझेदारी और दीर्घकालिक व्यावसायिक अवसरों की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम साबित होगा. इससे भारत की निर्माण प्रौद्योगिकी क्षमता को अंतरराष्ट्रीय मंच पर और अधिक मजबूती मिलेगी.
 
कंपनी कंस्ट्रक्शन टेक्नोलॉजी सॉल्यूशंस के क्षेत्र में कार्यरत

 के-नेस्ट कंस्ट्रक्शन टेक लंबे समय से एडवांस्ड फॉर्मवर्क और कंस्ट्रक्शन टेक्नोलॉजी सॉल्यूशंस के क्षेत्र में कार्यरत है और देश-विदेश में कई प्रमुख परियोजनाओं में अपनी उपस्थिति दर्ज करा चुकी है. कंपनी का उद्देश्य आधुनिक, सुरक्षित और टिकाऊ निर्माण तकनीकों के माध्यम से वैेिशक निर्माण उद्योग में नई पहचान स्थापित करना है. यह दौरा के-नेस्ट कंस्ट्रक्शन टेक की बढ़ती अंतरराष्ट्रीय उपस्थिति और भारत को वैेिशक निर्माण प्रौद्योगिकी केंद्र के रूप में स्थापित करने की दिशा में एक बड़ा कदम है.