पुणे , 14 जून ( आ.प्र.) महाराष्ट्र राज्य में पत संस्थाओं की सबसे बड़ी प्रमुख संस्था, राज्य पतसंस्था फेडरेशन के अध्यक्ष पद पर एड. दीपक पटवर्धन चुने गए है. वे वर्तमान में रत्नागिरि से स्वामी स्वरूपानंद सहकारी पतसंस्था के अध्यक्ष है. डिप्टी रजिस्ट्रार ( पुणे शहर 1) मिलिंद टांकसाले ने निवडणूक निर्णय अधिकारी के रूप में चूनाव का कामकाज की देखरेख की. इस मौके पर सहकार भारती के फाउंडर मेंबर और रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया के डायरेक्टर सतीश मराठे, पतसंस्था फेडरेशन के संस्थापक निदेशक वसंत शिंदे, पूर्व अध्यक्ष ओमप्रकाश कोयटे, उपाध्यक्ष डॉ. शांतिलाल सिंगी, जनरल सेक्रेटरी शशिकांत राजोबा और सभी डायरेक्टर मौजूद थे.