धनकवडी, 14 जून (आज का आनंद न्यूज नेटवर्क) हाल ही में प्रकाशित एस.सी.आई. रैंक ग्लोबल-2025 की सूची में भारती विद्यापीठ के पूना कॉलेज ऑफ फार्मेसी के चार प्राध्यापकों ने उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल की है. महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. आत्माराम पवार, उप-प्राचार्य डॉ. वर्षा पोखरकर, डॉ. वी.एम. कुलकर्णी तथा डॉ. अमरजीत सिंह को वेिश के शीर्ष 5 प्रतिशत शोधकर्ताओं की सूची में स्थान मिला है. ग्लोबल साइंटिस्ट इंडेक्स-2025 में वेिश के 80 लाख से अधिक सक्रिय शोधकर्ताओं की प्रोफाइल और 2 करोड़ से अधिक शोध प्रकाशनों का विश्लेषण किया गया है. यह जानकारी ओपनएलेक्स से संकलित की गई है. पूना कॉलेज ऑफ फार्मेसी राष्ट्रीय संस्थागत रैंकिंग फ्रेमवर्क में 34वें स्थान पर है. महाविद्यालय के नाम 27 स्वीकृत पेटेंट, 1,800 अंतरराष्ट्रीय शोध-पत्र तथा 24 करोड़ रुपये के रिसर्च ग्रांट दर्ज हैं. इसके अलावा, महाविद्यालय ने फार्मास्यूटिकल और कॉस्मेटिक कंपनियों को परामर्श देने से जुड़े 10 करोड़ रुपये के प्रोजेक्ट भी सफलतापूर्वक पूरे किए हैं. महाविद्यालय के प्राध्यापक पिछले कई वर्षों से स्टैनफोर्ड यूनिवर्सिटी की वेिश के शीर्ष 2 प्रतिशत वैज्ञानिकों की सूची में भी स्थान प्राप्त करते रहे हैं. इस वर्ष शुरू हुई एस.सी.आई. रैंक ग्लोबल-2025 में भी संस्थान ने अपनी उत्कृष्ट शोध परंपरा को कायम रखते हुए महत्वपूर्ण स्थान प्राप्त किया है. इस उपलब्धि पर भारती विद्यापीठ वेिशविद्यालय के कुलपति डॉ. शिवाजीराव कदम, कार्यवाह डॉ. वेिशजीत कदम और कुलगुरु डॉ. विवेक सावजी ने सभी प्राध्यापकों को बधाई दी है.