महापौर रितु तावड़े द्वारा म्हाडा मुख्यालय का दौरा
मानसून की तैयारियों का जायजा
लेते हुए खतरनाक इमारतों से निवासियों का स्थानांतरण और डिजिटल सेवाओं की समीक्षा की
15-Jun-2026
Total Views |
मुंबई, 14 जून (वि.प्र.) मुंबई की महापौर रितु तावड़े ने महाराष्ट्र गृहनिर्माण व क्षेत्र विकास प्राधिकरण (म्हाडा) के उपाध्यक्ष एवं मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) संजीव जायसवाल से बांद्रा (पूर्व) स्थित म्हाडा मुख्यालय में शिष्टाचार भेंट की. इस बैठक के दौरान विभिन्न नागरिक मुद्दों सहित आगामी मानसून के मद्देनजर म्हाडा द्वारा की जा रही तैयारियों और सुरक्षा उपायों पर विस्तृत चर्चा हुई्. बैठक के दौरान महापौर ने म्हाडा के मुंबई इमारत मरम्मत व पुनर्रचना बोर्ड द्वारा अत्यधिक खतरनाक उपकरप्राप्त इमारतों में रहने वाले किरायेदारों और निवासियों की सुरक्षा के लिए उठाए जा रहे कदमों की जानकारी ली. संजीव जायसवाल ने उन्हें बताया कि संभावित दुर्घटनाओं को टालने के लिए निवासियों को सुरक्षित स्थानों पर स्थानांतरित करने का अभियान तेजी से चलाया जा रहा है. इसके साथ ही, मानसून के दौरान म्हाडा का नियंत्रण कक्ष 24 घंटे कार्यरत रहेगा, जिसे आधुनिक तकनीक से अपडेट किया गया है ताकि किसी भी आपातकालीन स्थिति या नागरिक शिकायत पर तुरंत रिस्पॉन्स दिया जा सके.