कैम्प एजुकेशन के स्कूलों में छात्रों का उत्साहपूर्ण स्वागत

    17-Jun-2026
Total Views |

bfscb


निगडी, 16 जून (आ.प्र.)

 कैम्प एजुकेशन सोसाइटी के विलू पूनावाला पूर्व-प्राथमिक, प्राथमिक और हाईस्कूल, निगडी में ‌‘शाला प्रवेशोत्सव‌’ कार्यक्रम का उत्साहपूर्वक आयोजन किया गया था. छात्रों के स्कूल के पहले दिन को यादगार बनाने के लिए शैक्षणिक वर्ष के पहले दिन इस विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया. छात्रों का स्वागत करने के लिए पिंपरी-चिंचवड की उपमहापौर शर्मिला बाबर उपस्थित थीं. उन्होंने दीप जलाकर व तिलक लगाकर छात्रों का स्वागत किया. इस दौरान छात्रों पर फूलों की वर्षा की गई और उन्हें पेन देकर उत्साह के साथ उनका स्वागत किया. इस अवसर पर सभी विभागों की प्रधानाध्यापिका धेंडे मैडम, जाधव मैडम, विधाते मैडम, प्रशासनिक सलाहकार इथापे मैडम और शिक्षक एवं गैर-शिक्षण कर्मचारी उपस्थित थे.