अग्रवाल समाज पुणे के सह-गठित बोर्ड सदस्य के रूप में पवन बंसल, नवीन गोयल और श्याम अग्रवाल नियुक्त
17-Jun-2026
Total Views |
नवी पेठ, 16 जून (आज का आनंद न्यूज नेटवर्क) अग्रवाल समाज, पुणे की कार्यकारिणी द्वारा पवन गौरीशंकर बंसल, नवीन जयभगवान गोयल एवं श्याम अग्रवाल को सह-गठित बोर्ड सदस्य के रूप में मनोनीत किया गया है. यह सम्मान उनके सामाजिक सक्रियता, समर्पण, अनुभव एवं समाज सेवा के प्रति आपकी प्रतिबद्धता का प्रतीक माना जा रहा है. उनका कार्यकाल मुख्य कार्यकारिणी समान होगा. अग्रवाल समाज, पुणे के अध्यक्ष ईेशरचंद गोयल ने इस बारे में जानकारी देते हुए कहा है कि हमें वेिशास है कि आपके विचार, मार्गदर्शन एवं सकारात्मक योगदान से समाज के सामाजिक, सांस्कृतिक एवं विकासात्मक कार्यों को नई दिशा और नई ऊर्जा प्राप्त होगी. प्रभु श्री अग्रसेन महाराज जी की कृपा आप दोनों पर सदैव बनी रहे तथा आप समाज की उन्नति एवं प्रगति में निरंतर महत्वपूर्ण भूमिका निभाते रहें. इस गौरवपूर्ण दायित्व हेतु आपको पुनः बधाई एवं सफल कार्यकाल के लिए मंगलकामनाएं देते हैं.