लोकमान्य सोसायटी के शिविर में 100 लोगों ने किया रक्तदान

    18-Jun-2026
Total Views |
bfgd g 
पुणे, 17 जून (आज का आनंद न्यूज नेटवर्क)

विश्व रक्तदाता दिवस (14 जून) के अवसर पर लोकमान्य मल्टीपर्पज को- ऑपरेटिव सोसायटी लिमिटेड की ओर से मंगलवार (16 जून) को रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया. 100 से अधिक लोगों ने रक्तदान कर इस दिन को मनाया. इस अवसर पर लोकमान्य मल्टीपर्पज को-ऑपरेटिव सोसायटी लिमिटेड के संस्थापक अध्यक्ष डॉ. किरण ठाकुर, रक्तदान आंदोलन के सामाजिक कार्यकर्ता राम बांगड़, लोकमान्य सोसायटी के पुणे विभागीय प्रमुख सुशील जाधव आदि गणमान्य व्यक्ति मुख्य रूप से उपस्थित थे. इस रक्तदान शिविर का आयोजन लोकमान्य मल्टीपर्पज को-ऑपरेटिव सोसायटी लिमिटेड की सेनापति बापट रोड और शास्त्री रोड स्थित कस्टमर सर्विस लाउंज शाखा द्वारा किया गया. यह शिविर भारती हॉस्पिटल ब्लड सेंटर और आचार्य आनंदऋषि ब्लड सेंटर के सहयोग से आयोजित किया गया था. इसमें लोकमान्य सोसायटी के अधिकारियों, कर्मचारियों, ग्राहकों और सदस्यों ने उत्साहपूर्वक रक्तदान किया, जिससे सौ से अधिक रक्त बोतलों (यूनिट) का संग्रह हुआ. रक्तदान करने वाले अधिकारियों, कर्मचारियों, ग्राहकों और सदस्यों को गणमान्य व्यक्तियों के हाथों प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया गया. राम बांगड़, डॉ. किरण ठाकुर और सुशील जाधव ने इस तरह के सामाजिक रूप से उपयोगी पहल में शामिल होने के लिए सभी का अभिनंदन किया.