मुंबई-पुणे एक्सप्रेस वे के कनेक्टिंग लिंक (मिसिंग लिंक) मार्ग पर स्थित दरी पुल पर बुधवार (17 जून) सुबह करीब 10 बजे तीन काराें की आपस में अजीब तरीके से ट्नकर हाे गई. गनीमत यह रही कि इस हादसे में किसी काे भी चाेट नहीं आई, हालांकि तीनाें वाहनाें काे भारी नुकसान पहुंचा है.बाेरघाट हाइवे के सहायक पुलिस निरीक्षक स्वप्निल पाटिल द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार मुंबई से पुणे की ओर कनेक्टिंग लिंक से जा रही फाॅर्च्यूनर कार (नंबर- MH-05/CH-3512), कनेक्टिंग लिंक की पहली सुरंग से बाहर निकलने के बाद दरी पुल पर किलाेमीटर संख्या-03/600 के पास अचानक तीसरी लेन पर रुक गई. इसकी वजह से पीछे से तेज गति में आ रही वेरना कार (नंबर AP-39/LW-9979) फाॅर्च्यूनर से जा टकराई.
इसी दाैरान वेरना कार के पीछे से आ रही एक्सयूवी कार (MH-02/DZ-8640) ने वेरना कार काे पीछे से जाेरदार ट्नकर मार दी.इन तीन वाहनाें की इस अजीब एक के बाद एक हुई दुर्घटना में काेई भी घायल नहीं हुआ, परंतु तीनाें वाहनाें काे काफी बड़ा नुकसान हुआ है. हादसे की सूचना मिलते ही बाेरघाट दस्तुरी हाइवे के सहायक पुलिस निरीक्षक स्वप्निल पाटिल ने अपने सहयाेगियाें के साथ घटनास्थल पर दाैड़ लगाई और घटना का जायजा लिया. इसके बाद युद्ध स्तर पर आईआरबी, डेल्टा फाेर्स और देवदूत आपातकालीन टीमाें की मदद से दुर्घटनाग्रस्त वाहनाें काे क्रेन के जरिए एक तरफ हटाकर मार्ग काे यातायात सुचारू कर दिया गया. इस दाैरान पुणे की ओर जाने वाला यातायात कुछ समय के लिए बाधित हाे गया था .