कासारवाड़ी स्थित आचार्य आनंदऋषिजी इंग्लिश मीडियम स्कूल में नए शैक्षणिक वर्ष 2026-27 के प्रारंभ पर विद्यार्थियाें का संस्थान की ओर से हार्दिक स्वागत किया गया. संस्थाध्यक्ष डाॅ.अशाेककुमार पगारिया, ट्रस्टी एवं स्कूल समिति सदस्य विलासकुमार पगारिया, संदीप फुलफगर, कल्पेश पगारिया, मुख्याध्यापिका सुलभा मुंगी, अभिभावकाें व शिक्षिकाओं ने विद्यार्थियाें का स्वागत किया. इस अवसर पर विद्यार्थियाें ने प्रार्थना एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए.