भारत के विकास काे राेकने झूठ फैलाया जा रहा : माेहन भागवत

    18-Jun-2026
Total Views |
 

bharat 
 
 
भारत के विकास काे राेकने देश के अंदर और बाहर झूठ फैलाया जा रहा है, यह बात राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सरसंघचालक माेहन भागवत ने बुधवार काे कही. बाेले - कुछ लाेग भारत की बढ़ती ताकत काे कमजाेर करने झूठ नैरेटिव गढ़ रहे हैं. राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के सरसंघचालक माेहन भागवत ने दावा किया है कि लाेगाें काे गुमराह करने के लिए गलत रिपाेर्टें फैलाई जा रही हैं. उन्हाेंने आराेप लगाया कि भारत की बढ़ती ताकत और उत्थान काे कमजाेर करने के लिए देश के भीतर और बाहर, दाेनाें जगहाें से झूठे नैरेटिव गढ़े जा रहे हैं.महाराणा प्रताप जयंती के माैके पर आयाेजित एक कार्यक्रम में भागवत ने कहा, आज कुछ लाेग यह तय करने में जुटे हैं कि भारत का उत्थान न हाे. इसके लिए झूठे नैरेटिव बनाए जा रहे हैं.