विश्व रक्तदाता दिवस (14 जून) के अवसर पर लाेकमान्य मल्टीपर्पज काेऑपरेटिव साेसायटी लिमिटेड की ओर से मंगलवार (16 जून) काे रक्तदान शिविर का आयाेजन किया गया. 100 से अधिक लाेगाें ने रक्तदान कर इस दिन काे मनाया.इस अवसर पर लाेकमान्य मल्टीपर्पज काे-ऑपरेटिव साेसायटी लिमिटेड के संस्थापक अध्यक्ष डाॅ. किरण ठाकुर, रक्तदान आंदाेलन के सामाजिक कार्यकर्ता राम बांगड़, लाेकमान्य साेसायटी के पुणे विभागीय प्रमुख सुशील जाधव आदि गणमान्य व्यक्ति मुख्य रूप से उपस्थित थे.
इस रक्तदान शिविर का आयाेजन लाेकमान्य मल्टीपर्पज काे-ऑपरेटिव साेसायटी लिमिटेड की सेनापति बापट राेड और शास्त्री राेड स्थित कस्टमर सर्विस लाउंज शाखा द्वारा किया गया.
यह शिविर भारती हाॅस्पिटल ब्लड सेंटर औरआचार्य आनंदऋषि ब्लड सेंटर के सहयाेग से आयाेजित किया गया था. इसमें लाेकमान्य साेसायटी के अधिकारियाें, कर्मचारियाें, ग्राहकाें और सदस्याें ने उत्साहपूर्वक रक्तदान किया, जिससे साै से अधिक रक्त बाेतलाें (यूनिट) का संग्रह हुआ. रक्तदान करने वाले अधिकारियाकर्मचारियाें, ग्राहकाें और सदस्याें काे गणमान्य व्यक्तियाें के हाथाें प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया गया. राम बांगड़, डाॅ. किरण ठाकुर और सुशील जाधव ने इस तरह के सामाजिक रूप से उपयाेगी पहल में शामिल हाेने के लिए सभी का अभिनंदन किया.