बीएमसी आयुक्त अश्विनी भिड़े ने भांडुप में नए जल शाेधन यूनिट परियाेजना का निरीक्षण किया

    18-Jun-2026
Total Views |
 
 

BMC 
बृहन्मुंबई नगर निगम (बीएमसी) मुंबई की भविष्य की पानी की जरूरताें काे पूरा करने के लिए भांडुप परिसर में प्रतिदिन 20 कराेड़ लीटर (एमएलडी) क्षमता वाले एक नए जल शाेधन संयंत्र का निर्माण कार्य तेजी से आगे बढ़ा रहा है. नगर आयुक्त और प्रशासक अश्विनी भिडे ने बुधवार काे परियाेजना स्थल का दाैरा कर चल रहे निर्माण कार्य की प्रगति की समीक्षा की. उन्हाेंने अधिकारियाें काे सख्त निर्देश दिए कि इस महत्वपूर्ण परियाेजना काे निर्धारित समय सीमा के भीतर ही पूरा किया जाए.माय बीएमसी के एक ट्वीट के अनुसार, भांडुप काॅम्प्लेक्स मुंबई के जल आपूर्ति नेटवर्क का एक मुख्य केंद्र है और यह एशिया की सबसे बड़ी जल शाेधन सुविधा के रूप में जाना जाता है. वर्तमान में इस काॅम्प्लेक्स में 1,910एमएलडी और 900 एमएलडी क्षमता वाले दाे संयंत्र चालू हैं, जिनकी कुल शाेधन क्षमता 2,810 एमएलडी है.
 
यहां उपचारित किया जाने वाला जल मुंबई के एक बहुत बड़े हिस्से में रहने वाले लाखाें निवासियाें की दैनिक जरूरताें काे पूरा करता है.लगातार बढ़ती जनसंख्या और शहरी विस्तार के कारण मुंबई में पानी की मांग लगातार बढ़ रही है. इसी काे ध्यान में रखते हुए नगर निगम ने भांडुप काॅम्प्लेक्स में 2,000 एमएलडी क्षमता वाले एक अतिरिक्त जल शाेधन संयंत्र के निर्माण का महत्वाकांक्षी कार्य शुरू किया है, जिसके प्रारंभिक चरण के काम फिलहाल जारी हैं.अपने निरीक्षण के दाैरान आयुक्त अश्विनी भिडे ने काम की गति का आकलन किया और समय सीमा का पालन करने के लिए अधिकारियाें काे निर्देश दिया कि जहां भी जरूरत हाे, अतिरिक्त जनशक्ति (मैनपावर) और मशीनरी तैनात करके काम में और तेजी लाई जाए्