3,700 किमी पदयात्रा करने वाले डाॅग ‘आलाेका’ से मिलने उमड़े लाेग

    18-Jun-2026
Total Views |
 

dog 
 
3,700 किलाेमीटर की पदयात्रा करने वाले डाॅग आलाेका से मिलने के लिए बुधवार काे बड़ी संख्या में पशु प्रेमी जुटे और उसके साथ तस्वीरें खिंचवाईं.इस दाैरान आलाेका के साथ कई युवतियां सेल्फी लेती नजर आईं.आलाेका हाल ही में दिल्ली में बाैद्ध भिक्षुओं के साथ पूर्व केंद्रीय मंत्री मेनका गांधी से भी मिला था.इससे पहले वह अमेरिका में आयाेजित ‘वाॅक फाॅर पीस’ अभियान के दाैरान करीब 3700 किलाेमीटर की पदयात्रा का हिस्सा रहा. यात्रा पूरी हाेने के बाद आलाेका भारत पहुंचा. बाैद्ध भिक्षु पन्नकारा ने बताया कि आलाेका मूल रूप से काेलकाता की सड़काें पर घूमने वाला एक बेसहारा डाॅग था. एक शांति यात्रा के दाैरान वह बाैद्ध भिक्षुओं काे मिला. इसके बाद वह विभिन्न देशाें की शांति यात्राओं में शामिल हाेता रहा.
 
मंगलवार शाम गुरुग्राम के द वेस्टिन हाेटल में आलाेका से मिलने के लिए विशेष कार्यक्रमआयाेजित किया गया. कार्यक्रम का आयाेजन दिव्यम खेरा की ओर से किया गया. उन्हाेंने बताया कि आलाेका की यात्रा भारत से शुरू हुई थी और अब उसे दाेबारा भारत लाया गया है, ताकि लाेग उससे मिल सकें.भारत आने से पहले आलाेका अमेरिका, श्रीलंका और थाईलैंड सहित कई देशाें में हजाराें किलाेमीटर की शांति यात्राओं में शामिल रहा. अमेरिका से भारत लाैटने के बाद वह दिल्ली में पशु प्रेमी एवं पूर्व केन्द्रीय मंत्री मेनका गांधी से मिला था. कार्यक्रम के दाैरान बाैद्ध भिक्षु पन्नकारा ने कहा कि इस आयाेजन का उद्देश्य समाज में बेसहारा और असहाय जानवराें के प्रति दयाभाव और संवेदनशीलता बढ़ाना है.