डाॅ. शिवाजीराव कदम का व्यक्तित्व हीरे की तरह दमकता है और उनका सम्मान एक सुंदर, समृद्ध, प्रेरणादायी तथा सार्थक जीवनयात्रा का गाैरव है. उनके जीवन का मूल्य, उदारता और शिक्षा क्षेत्र में दिए गए याेगदान का आकलन करना आकाश की ऊंचाई मापने के समान है. शिक्षा समाज परिवर्तन का साधन है, इस उदात्त उद्देश्य से वे पूज्य डाॅ. पतंगराव कदम के मार्गदर्शन में पिछले 50 वर्षाें से निरंतर कार्यरत हैं. वे कुशल संगठक, प्रगतिशील नेतृत्वकर्ता, कर्मशील चिंतक, विनम्र और संयमी व्यक्तित्व के धनी हैं तथा अजातशत्रु व्यक्तित्व उनकी विशेष पहचान है. यह गाैरवपूर्ण शब्द पद्मविभूषण डाॅ. रघुनाथ माशेलकर ने व्यक्त किए.
महाराष्ट्र साहित्य कला प्रसारिणी सभा, पुणे तथा मनीषा प्रकाशन, मुंबई के संयुक्त तत्वावधान में भारती विद्यापीठ के कुलपति डाॅ. शिवाजीराव कदम का अमृत महाेत्सवी सम्मान एवं अभिनंदन पत्र प्रदान समाराेह साेमवार काे आयाेजित किया गया.
डाॅ. कदम का सम्मान पद्मविभूषण डाॅ. रघुनाथ माशेलकर के हाथाें किया गया. इस अवसर पर वे बाेल रहे थे. कार्यक्रम की अध्यक्षता राज्य सहकारी बैंक के मुख्य प्रशासक विद्याधर अनास्कर ने की. समाराेह का आयाेजन एस.एम. जाेशी सभागार में किया गया. मुख्य अतिथि के रूप में सातारा की रयत शिक्षण संस्था के कार्याध्यक्ष चंद्रकांत दलवी, वरिष्ठ उद्याेगपति सतीश मगर,99वें अखिल भारतीय मराठी साहित्य सम्मेलन के अध्यक्ष विश्वास पाटिल व विधायक विश्वजीत कदम उपस्थित थे.इस अवसर पर डाॅ. शिवाजीराव कदम के जीवन पर आधारित मधुकर भावे द्वारा संपादित पुस्तक ‘ज्ञानतपस्वी’ का विमाेचन मान्यवराें के हाथाें किया गया. महाराष्ट्र साहित्य कला प्रसारिणी सभा, पुणे के अध्यक्ष सचिन ईटकर, सचिव रवींद्र डाेमाले, उपाध्यक्ष रजनी कानडे तथा लता राजगुरु मंच पर उपस्थित थे. सम्मान स्वरूप फुले पगड़ी, शाॅल, सम्मानपत्र प्रदान किया गया. डाॅ. माशेलकर ने कहा कि डाॅ. कदम के जीवन का 75 वर्षाें का सफर वास्तविक ज्ञान और विवेक की अमूल्य संपत्ति है.
सम्मान के प्रत्युत्तर में डाॅ. शिवाजीराव कदम ने कहा कि आज के इस सम्मान से मैं भावविभाेर हाे गया हूं. जीवन की इस यात्रा में मुझे पूज्य माता-पिता और बड़े भाई डाॅ. पतंगराव का भरपूर आशीर्वाद प्राप्त हुआ है.शिक्षा और कार्यकुशलता के माध्यम से ही व्यक्ति जीवन में महान बनता है, यह मूल्य रयत शिक्षण संस्था ने मेरे भीतर विकसित किया है. यह दिन मेरे पांच दशकाें के ज्ञानयज्ञ की तपस्या का परिणाम है. गतिशील शिक्षा के माध्यम से समाज परिवर्तन के उद्देश्य से मैं भारती विद्यापीठ के माध्यम से निरंतर कार्यरत हूं.अध्यक्षीय भाषण में विद्याधर अनास्कर ने कहा कि डाॅ. शिवाजीराव कदम का सम्मान गुरु तुल्य व्यक्तित्व का ऋषि तुल्य व्यक्तित्व के हाथाें हाेने वाला गाैरव है. इस अवसर पर चंद्रकांत दलवी, विश्वास पाटिल, सतीश मगर तथा डाॅ. विश्वजीत कदम ने भी अपने विचार व्यक्त किए.