फीफा वर्ल्ड कप में माैजूदा चैंपियन अर्जेंटीना ने शानदार अंदाज में अपने अभियान का आगाज किया. टीम ने अपने पहले मुकाबले में अल्जीरिया काे 3-0 से हराकर साफ संकेत दे दिया कि वह खिताब बचाने के इरादे से टूर्नामेंट में उतरी है. इस जीत के केंद्र में कप्तान लियाेनेल मेसी रहे, जिन्हाेंने बेहतरीन हैट्रिक लगाकर मैच काे पूरी तरह एकतरफा बना दिया. मेसी की शानदार फाॅर्म के सामने अल्जीरिया का डिफेंस पूरी तरह बेबस नजर आया. यह मुकाबला लियाेनेल मेसी के लिए कई मायनाें में खास रहा.अर्जेंटीना के लिए उन्हाेंने अपना 200वां अंतरराष्ट्रीय मैच खेला और इसे विश्व कप में अपनी पहली हैट्रिक के साथ हमेशा कलिए यादगार बना दिया. इसके साथ ही मेसी उन चुनिंदा खिलाड़ियाें की सूची में शामिल हाे गए जिन्हाेंने 6 अलगअलग फीफा वर्ल्ड कप संस्करणाें में हिस्सा लिया है. 38 साल से ज्यादा उम्र हाेने के बावजूद उनकी फिटनेस, गेंद पर नियंत्रण और आक्रामक खेल ने एक बार फिर दर्शकाें काे प्रभावित किया.
इस मुकाबले में मेसी ने सिर्फ हैट्रिक ही नहीं लगाई, बल्कि रिकाॅर्ड बुक में भी बड़ा बदलाव कर दिया. मैच शुरू हाेने से पहले उनके नाम फीफा वर्ल्ड कप में 13 गाेल दर्ज थे, जबकि फ्रांस के स्टार खिलाड़ी किलियन एम्बाप्पे 14 गाेल के साथ आगे थे. अल्जीरिया के खिलाफ तीन गाेल करने के बाद मेसी के कुल गाेलाें की संख्या 16 हाे गई. इसके साथ ही उन्हाेंने एम्बाप्पे काे पीछे छाेड़ दिया और जर्मनी के महान स्ट्राइकर मिराेस्लाव क्लाेस के 16 विश्व कप गाेलाें के रिकाॅर्ड की बराबरी कर ली. अब मेसी और क्लाेस संयुक्त रूप से विश्व कप इतिहास के सबसे सफल गाेल स्काेरर बन गए हैं.अर्जेंटीना ने 17वें मिनट में खाेला गाेल का खाता मैच के शुरुआती मिनटाें से ही अर्जेंटीना ने आक्रामक रवैया अपनाया. इसका फायदा टीम काे 17वें मिनट में मिला, जब राेड्रिगाे डी पाॅल ने शानदार पास दिया.मेसी ने गेंद पर बेहतरीन नियंत्रण दिखाया और गाेलकीपर काे छकाते हुए पहला गाेल दाग दिया. इस गाेल ने अर्जेंटीना काे शुरुआती बढ़त दिला दी.