समकालीन डिजाइन्स और बेहतरीन कारीगरी के लिए पहचाना जाने वाला ब्रांड ‘रेवा डायमंड्स’ अपने ग्राहकाें के लिए ‘द वन’ नामक एक विशेष पहल लेकर आया है. यह पहल विशेष रूप से उन ग्राहकाें के लिए तैयार की गई है जाे दुर्लभता, विशिष्टता और सदाबहार (कालातीत) साैंदर्य काे महत्व देते हैं. आज के समय में लग्जरी की परिभाषा केवल संपन्नता तक सीमित नहीं रह गई है, बल्कि यह व्यक्तिगत अभिव्यक्ति और विशिष्टता से जुड़ती जा रही है. इसी अवधारणा काे आगे बढ़ाते हुए, रेवा डायमंड्स हर महीने एक विशेष और सीमित संख्या में उपलब्ध ‘स्टेटमेंट ज्वेलरी’ की कलाकृति पेश करने जा रहा है. इन आभूषणाें का डिजाइन ब्रांड के अन्य सभी कलेक्शंस से पूरी तरह से अलग और अनूठा हाेगा.
‘द वन’ के तहत पेश की जाने वाली प्रत्येक रचना एक स्वतंत्र डिजाइन फिलाॅसाॅफी पर आधारित हाेगी. प्राकृतिक हीराें की चमक, उत्कृष्ट कलात्मकता और अत्यंत बारीकी से की गई कारीगरी का संगम हाेने के कारण, ये आभूषण केवल आभूषण न रहकर संग्रहणीय कलाकृतियाें (कलेक्टिबल्स) के रूप में भी पहचाने जाएंगे. असाधारण चीजाें की समझ रखने वाले ग्राहकाें के लिए यह रचना एक विशेष आकर्षण साबित हाेगी.उत्कृष्ट आभूषणाें का शाैक रखने वाले ग्राहकाें के लिए ‘द वन’ का प्रत्येक एडिशन सीमित समय के लिए और अत्यंत सीमित संख्या में उपलब्ध हाेगा. इस वजह से इसका आकर्षण और मूल्य और अधिक बढ़ेगा, साथ ही यह आने वाली कई पीढ़ियाें के लिए सहेज कर रखने याेग्य साबित हाेगा.
यह पहल रेवा डायमंड्स के नवाचार, उत्कृष्ट शिल्प काैशल और लग्जरी ज्वेलरी के क्षेत्र में सर्वाेत्तम ग्राहक अनुभव प्रदान करने की प्रतिबद्धता काे और अधिक मजबूती देती है.प्राकृतिक हीराें के सदाबहार आकर्षण और आधुनिक डिज़ाइन का संगम दिखाते हुए ‘द वन’ विशिष्टता का एक नया मानदंड स्थापित कर रहा है. इसकी प्रत्येक रचना इसे पहननवाले व्यक्ति की तरह ही अद्वितीय हाेनी चाहिए, इसी संकल्पना से इसे साकार किया जाता है.
ग्राहकाें काे इन विशेष कृतियाें का अनुभव रेवा डायमंड्स के पुणे स्थित पुण्याई बिजनेस सेंटर, पाैड राेड और फीनिक्स माॅल ऑफ द मिलेनियम, वाकड़ के शाेरूम में मिल सकेगा.
‘द वन’ के माध्यम से रेवा डायमंड्स ग्राहकाें काे ऐसे आभूषण खरीदने के लिए आमंत्रित कर रहा है, जिन्हें केवल पहना नहीं जाता, बल्कि गर्व के साथ मनाया जाता है- प्रतिष्ठा, व्यक्तित्व और शाश्वत उत्कृष्टता के प्रतीक के रूप में.