आदर्श नागरिक बनने का प्रयास करें : डाॅ. दीपक शाह

    18-Jun-2026
Total Views |
 

shah 
 
पिंपरी-चिंचवड़ के प्रतिष्ठित ‘प्रतिभा ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस’ के प्रतिभा जूनियर काॅलेज ने हाल ही में अपना 13वां स्थापना दिवस बड़े ही उत्साह और आनंदमयी माहाैल में मनाया. कार्यक्रम की शुरुआत संस्था के संस्थापक एवं सचिव डाॅ. दीपक शाह और अन्य गणमान्य व्यक्तियाें द्वारा दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुई.काॅलेज की प्राचार्या डाॅ. वनिता कुर्हाड़े ने अपने प्रास्ताविक भाषण में काॅलेज की स्थापना से लेकर अब तक के सफर के बारे में जानकारी दी. उन्हाेंने छात्राें काे प्रेरणादायी संदेश देते हुए कहा कि कड़ी मेहनत, निरंतरता और लक्ष्य के प्रति निष्ठा के बल पर छात्र अपना उज्ज्वलभविष्य बना सकते हैं.
 
इस अवसर पर विज्ञान स्ट्रीम की काे-ऑर्डिनेटर डाॅ. सुनिता पटनाइक ने अपनी भावनात्मक भावनाएं व्यक्त कीं. पिछले 13 वर्षाें में संस्था द्वारा दिए गए अवसराें, विश्वास और प्राेत्साहन के कारण ही उनका शैक्षणिक सफर संभव हाे पाया, यह कहते हुए वे भावुक हाे उठीं. उनके शब्दाें ने पूरे सभागार काे मंत्रमुग्धकर दिया. संस्था के संस्थापक एवं सचिव डाॅ. दीपक शाह ने अपने संबाेधन में प्राचार्या डाॅ. कुर्हाड़े की कार्यनिष्ठा, साहस, नेतृत्व काैशल और निरंतर प्रयासाें की विशेष सराहना की. उन्हाेंने पुराने और नए सभी प्राध्यापकाें, शिक्षकाें तथा गैर- शिक्षण कर्मचारियाें (नाॅन-टीचिंग स्टाफ) के याेगदान का सम्मान करते हुए उन्हें संबाेधित किया.