50-50 कराेड़ का आफर दिया गया व 15 कराेड़ रुपये एडवांस दिए: यह प्रतिपादन सांसद संजय राउत ने किया.वे दिल्ली में एक प्रेस काॅन्फ्रेंस में बाेल रहे थे. उन्हाेंने कहा-शिवसेना यूबीटी के 9 में से 6 सांसदाें ने बगावत की है. उन्हाेंने भाजपा पर हमला बाेलते हुए कहा-भाजपा की करतूतें बहुत ही घटिया व निंदनीय है. विपक्ष काे कमजाेर करने के लिए दल-बदल काे बढ़ावा दे रही है.राउत ने कहा- ये जाे बागी सांसद हैं ये सब बेईमान हैं. इनके खून में बेईमानी है. उन्हाेंने कहा-शिवसेना में चार साल में यह दूसरी बड़ी टूट है. जून 2022 में एकनाथ शिंदे के नेतृत्व में 39 विधायकाें ने बगावत कर शिवसेना का अलग गुट बनाया था. राउत ने प्रेस काॅन्फ्रेंस के दाैरान दावा किया कि बागी सांसदाें काे 50-50 कराेड़ रुपए ऑफर हुए हैं.राउत ने कहा- मेरे पास जानकारी है कि सांसदाें काे 15-15 कराेड़ रुपए पहुंचाए गए हैं और उन्हें 3 चार्टर्ड विमानाें से दिल्ली लाया गया है. राउत की प्रेस काॅन्फ्रेंस में शिवसेना (यूबीटी) के 9 में से सिर्फ 3 सांसद, अनिल देसाई, राजाभाऊ वाजे और अरविंद सावंत माैजूद रहे.
राउत ने कहा कि बाकी सांसदाें काे खुद सामने आकर अटकलाें का खंडन करना चाहिए. संजय राउत ने लाेकसभा में परिसीमन बिल गिरने के कारण भाजपा पर विपक्षी दलाें काे ताेड़ने का आराेप लगाया. उन्हाेंने कहा- अगर परिसीमन बिल पास नहीं हुआ ताे क्या देश पर आसमान टूट पड़ेगा? सभी दलाें की सहमति बनने के बाद इसे फिर लाया जा सकता था. राउत ने कहा- बिल पारित नहीं हाेने के बाद भाजपा जिस तरह की राजनीतिक गतिविधियां कर रही है, वह बेहद आपत्तिजनक और निंदनीय है. उन्हाेंने आराेप लगाया कि भाजपा विपक्ष काे कमजाेर करने के लिए दल-बदल काे बढ़ावा दे रही है. राउत ने प्रेस काॅन्फ्रेंस के दाैरान दावा किया कि बागी सांसदाें काे 50-50 कराेड़ रुपए ऑफर हुए हैं. राउत ने कहा- मेरे पास जानकारी है कि सांसदाें काे 15-15 कराेड़ रुपए पहुंचाए गए हैं और उन्हें 3 चार्टर्ड विमानाें से दिल्ली लाया गया है. राउत की प्रेस काॅन्फ्रेंस में शिवसेना (यूबीटी) के 9 में से सिर्फ 3 सांसद, अनिल देसाई, राजाभाऊ वाजे और अरविंद सावंत माैजूद रहे. राउत ने कहा कि बाकी सांसदाें काे खुद सामने आकर अटकलाें का खंडन करना चाहिए.