भ्रष्ट एजुकेशन सिस्टम के खिलाफ जंग में हमारा साथ दे

    18-Jun-2026
Total Views |
 

system 
 
देश के भ्रष्ट एजुकेशन सिस्टम के खिलाफ जंग में हमारा साथ दें. यह प्रतिपादन लाेकसभा नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने किया. वे काेटा में ‘छात्राें की गूंज’ कार्यक्रम में विद्यार्थियाें से किया आह्वान.उन्हाेंने कहा-देश की शिक्षा व्यवस्था सड़ गई है. देशभर के बच्चे आत्महत्या कर रह ैं. युवाओं का भविष्य बर्बाद हाे रहा है.राहुल गांधी ने कहा आज काेटा में शुरू हाे रहा जंग अब पूरे देश में जारी रखेंगे.राहुल ंगांधी काेटा के दशहरा मैदान में छात्राें से संवाद किया. राहुल ने कहा- ये कार्यक्रम काेई राजनीति का कार्यक्रम नहीं है, ये युवाओं, छात्राें की आवाज उठाने का मंच है. आज सिर्फ स्टूडेंट्स और युवाअकी बात हाेगी.
 
राहुल गांधी ने शिक्षा व्यवस्था पर कड़ा प्रहार करते हुए कहाहिंदुस्तान का एजुकेशन सिस्टम अपने बच्चाें काे प्रेशराइज (दबाव में) करता है. यह उन्हें स्ट्रेस (तनाव) देता है. यह बच्चाें काे दबाता और कुचलता है, जाे देश के भविष्य के लिए बिल्कुल सही नहीं है. मैं चाहता हूं कि हम सब मिलकर इसके खिलाफ लड़ाई लड़ें, ताकि आगे से किसी भी बच्चे काे (आत्महत्या जैसा) ऐसा आत्मघाती कदम न उठाना पड़े. राहुल गांधी ने कहा- देश के युवाओं के पास एजुकेशन में सिर्फ पांच ही ऑप्शन क्याें हैं? हर काेई डाॅक्टर या इंजीनियर ही क्याें बनना चाहता है, जबकि और भी कई करियर ऑप्शंस माैजूद हैं.राहुल गांधी ने एक छात्रा का सुसाइड नाेट भी दिखाया और कहा- यह आकांक्षा का फेल्याेर नहीं है, बल्कि यह हमारे एजुकेशन सिस्टम का फेल्याेर है.
 
इससे पहले, राहुल गांधी बुधवार दाेपहर करीब 3:30 बजे चार्टर प्लेन से काेटा पहुंचे. एयरपाेर्ट पर प्रदेशाध्यक्ष गाेविंद सिंह डाेटासरा, नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली, पूर्व सीएम अशाेक गहलाेत, सचिन पायलट समेत कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं ने उनका स्वागत किया. राहुल गांधी के स्वागत के लिए बड़ी संख्या में कार्यकर्ता भी एयरपाेर्ट पहुंचे थे. राहुल जैसे ही एयरपाेर्ट लाउंज से बाहर निकले और गाड़ी में बैठने लगे, ताे बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उनके स्वागत के लिए बढ़ने लगे. पुलिस ने उन्हें हटाया. राहुल के काफिले काे एयरपाेर्ट से बाहर निकालने में मशक्कत करनी पड़ी. काेटा पहुंचने से पहले राहुल ने ए्नस पर लिखा था- आज काेटा से हम वाे लड़ाई शुरू करेंगे.