बालम शेख काे ‘गुणी शिक्षक पुरस्कार’ प्रदान

    18-Jun-2026
Total Views |
 

teacher 
 
मावल तहसील माध्यमिक शिक्षक संघ के वर्तमान अध्यक्ष और अंग्रेजी विषय के शिक्षक बालम शेख काे इस वर्ष का आदर्श गुणी शिक्षक पुरस्कार प्राप्त हुआ है. तहसील के ग्रामीण स्कूलाें में बालम शेख के कार्यकाल के दाैरान पिछले लगातार 24 वर्षाें से दसवीं कक्षा के बाेर्ड परीक्षाओं का परिणाम 100% उत्तीर्ण रहा है. इसके साथ ही, शिक्षा से वंचित लड़काें, लड़कियाें और महिलाओं काे दसवीं की प्राइवेट परीक्षा में बैठाकर शिक्षा की मुख्य धारा में लाने के लिए उनके द्वारा दिए गए याेगदान के सम्मान में यह पुरस्कार दिया गया है.इस कार्य में उनका साथ देने वाली उनकी पत्नी रिजवाना का भी सत्कार किया गया.
 
पुणे जिला माध्यमिक शिक्षक संघ, जिला माध्यमिक शिक्षिका संघ, जिला उच्च माध्यमिक शिक्षक संघ और जिला सेवानिवृत्त माध्यमिक शिक्षक संघ की ओर से उन्हें ‘स्व. पूर्व विधायक शिवाजीराव पाटिल जिलास्तरीय गुणी शिक्षक पुरस्कार’ अखिल महाराष्ट्र राज्य प्रधानाचार्य संघ के अध्यक्ष के. एस. ढाेमसे, राज्य टीडीएफ के अध्यक्ष जी. के. थाेरात और पुणे जिला माध्यमिक शिक्षिका संघ की अध्यक्षा स्नेहल बालसराफ के हाथाें एक समाराेह में हाल ही में प्रदान किया गया. इस पुरस्कार का स्वरूप सम्मानपत्र और शाॅल था.इस अवसर पर रिजवाना शेख, वर्षा बारबाेले, किसन पाटिल, सुनील मंडलिक, शशिकांत काेलेकर, अशाेक काले, शिंदे महादेव, प्रमाेद गाेसावी आदि गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे.