टेलिग्राम पर बैन से रांची से दिल्ली तक छात्र भड़के. छात्राें द्वारा केंद्र सरकार के फैसले का भारी विराेध हाे रहा है. प्रदर्शन में शिक्षक भी शामिल हुए है. कहा - सरकार परीक्षा करने में फेल हुई ताे अपना दाेष छिपाने टलीग्राम पर बैन लगाया, हमारी आवाज दबाने की काेशिश हुई ताे अंजाम भुगतना हाेगा.21 जून काे नीट यूजी री-एग्जाम आयाेजित किया जाएगा. इस परीक्षा से पहले केंद्र सरकार की ओर से टेलीग्राम काे बंद कर दिया गया है. कई स्टूडेंट्स और शिक्षक ने इसका खुलकर समर्थन किया ताे कई इसके विराेध में हैं. दिल्ली के एक नीट अस्पीरेंट ने कहा कि सरकार का टेलीग्राम काे बंद किए जाने का फैसला सही है, लेकिन मेन फाेकस ताे रूट काॅज यानी कि मुख्य कारण पर हाेना चाहिए.वहीं रांची के एक शिक्षक ने भी इसका विराेध किया.दिल्ली के एक नीट अस्पिरेंट ने कहा कि यह एक अच्छा कदम है, लेकिन मुख्य ध्यान समस्या की जड़ पर हाेना चाहिए. नीट परीक्षा प्रश्नपत्र लीक करने में शामिल लाेगाें की पहचान कर उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जानी चाहिए.