महाराष्ट्र की राजनीति में ऑपरेशन टाइगर काे लेकर सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच जुबानी जंग बेहद तेज हाे गई है.उद्धव ठाकरे गुट के सांसदाें में संभावित बगावत की खबराें के बीच महाविकास आ घाड़ी (एमवीए) के नेताओं ने भाजपा पर लाेकतंत्र की हत्या करने का आराेप लगाया है, वहीं सत्ताधारी गठबंधन ने इसे ठाकरे गुट का आंतरिक असंताेष करार दिया है. कांग्रेस के वरिष्ठ नेता नाना पटाेले ने महाविकास आघाड़ी की ओर से माेर्चा संभालते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र माेदी और भाजपा पर तीखा हमला बाेला.पटाेले ने कहा कि महाराष्ट्र में जाे चल रहा है वह ऑपरेशन टाइगर नहीं बल्कि ऑपरेशन गिद्ध है. उन्हाेंने आराेप लगाया कि सत्ताधारी दल पैसाें के बल पर जनप्रतिनिधियाें काे ताेड़कर लाेकतांत्रिक व्यवस्था काे खत्म कर रहा है. पटाेले ने लाेकसभा अध्यक्ष की स्वायत्तता पर भी सवाल उठाए्.
2022 के शिवसेना विभाजन का जिक्र करते हुए उन्हाेंने दावा किया कि देवेंद्र फडणवीस की पत्नी अमृता फडणवीस ने खुद खुलासा किया था कि फडणवीस उस दाैरान भेस बदलकर घूम रहे थे, जिससे अंततः महाविकास आघाड़ी सरकार गिरी. उन्हाेंने संजय राउत के 15 कराेड़ रुपये के वित्तीय प्रस्ताव वाले दावे का समर्थन करते हुए कहा कि ये लाेग इससे भी ज्यादा पैसे दे सकते हैं क्याेंकि इन्हाेंने देश काे लूटा है.भाजपा की कार्यशैली लाेकतंत्र के लिए खतरनाक है: वडेट्टीवार शिवसेना के ठाकरे गुट से सांसदाें के दल-बदल की संभावना पर चल रही चर्चाओं के बीच, कांग्रेस नेता विजय वडेट्टीवार ने भाजपा पर तीखा हमला बाेला है. उन्हाेंने कहा कि लाेकतंत्र केवल चुनाव जीतने का साधन नहीं है, बल्कि जनता द्वारा दिया गया विश्वास और संविधान द्वारा दी गई जिम्मेदारी भी है.
उन्हाेंने आराेप लगाया कि भाजपा द्वारा विपक्षी नेताओं और जन प्रतिनिधियाें पर हमला करने का तरीका लाेकतंत्र के लिए खतरनाक है.