व्यवसायिक प्रतिष्ठानाें के पानी सप्लाई में 20 प्रतिशत की कटाैती

    18-Jun-2026
Total Views |
 

water 
 
दक्षिण-पश्चिम मानसून में देरी के चलते देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में पानी की भारी किल्लत हाे गई है. इस संकट से निपटने के लिए बीएमसी ने मंगलवार काे एक आधिकारिक बयान जारी कर औद्याेगिक व व्यावसायिक प्रतिष्ठानाें और स्पाेर्ट्स क्लबाें काे की जाने वाली पानी की आपूर्ति में 20% कटाैती करने का आदेश दिया है.इसके साथ ही, निर्माण स्थलाें और स्विमिंग पूलाें के पानी के कनेक्शन काटने का भी फैसला लिया गया है.मंगलवार तक की स्थिति के अनुसार, मुंबई काे पानी देने वाले जलाशयाें में केवल 10.35% पानी का स्टाॅक बचा है. बीएमसी ने इससे पहले 15 मई से ही पूरे शहर में 15% पानी की कटाैती लागू कर रखी है. नए नियमाें के तहत एरेटेड और पैकेज्ड ड्रिंकिंग वाॅटर बाॅटलिंग प्लांटाें काे भी पानी की सीमित आपूर्ति की जाएगी. आम जनता से अपील की गई है कि वे वाहनाें काे धाेने, बगीचाें में पानी डालने और सड़काें की सफाई के लिए पीने के पानी का इस्तेमाल न करें और टैंकर या बाेरवेल जैसे वैकल्पिक स्राेताें का उपयाेग करें.