कासारवाड़ी स्थित आचार्य आनंदऋषिजी इंग्लिश मीडियम स्कूल में नए शैक्षणिक वर्ष 2026-27 के प्रारंभ पर विद्यार्थियों का संस्थान की ओर से हार्दिक स्वागत किया गया. संस्थाध्यक्ष डॉ. अशोककुमार पगारिया, ट्रस्टी एवं स्कूल समिति सदस्य विलासकुमार पगारिया, संदीप फुलफगर, कल्पेश पगारिया, मुख्याध्यापिका सुलभा मुंगी, अभिभावकों व शिक्षिकाओं ने विद्यार्थियों का स्वागत किया. इस अवसर पर विद्यार्थियों ने प्रार्थना एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए.