फीफा विश्व कप में कांगाे ने रचा इतिहास

43वीं रैंकिंग वाली टीम ने दिग्गज टीम पुर्तगाल काे 1-1 ड्राॅ पर राेका

    19-Jun-2026
Total Views |
 
fifa-world-cup
 
ह्यूस्टन, 18 जून (वि.प्र.)
 
फुटबाॅल विश्व कप में बुधवार का दिन कई बड़े उलटफेर और ऐतिहासिक पलाें का गवाह बना. जहां एक ओर 43वीं रैंकिंग वाली कांगाे गणराज्य ने दिग्गज टीम पुर्तगाल काे 1-1 की बराबरी पर राेककर सभी काे चाैंका दिया, वहीं दूसरी ओर इंग्लैंड ने क्राेएशिया काे 4-2 से हराकर अपने अभियान की दमदार शुरुआत की. इन मुकाबलाें ने यह साबित कर दिया कि इस बार का वर्ल्ड कप पूरी तरह प्रतिस्पर्धी और अप्रत्याशित परिणामाें से भरा हुआ है. ह्यूस्टन के एनआरजी स्टेडियम में खेले गए ग्रुप-के मुकाबले में पुर्तगाल और कांगाे के बीच जबरदस्त टक्कर देखने काे मिली.मुकाबले की शुरुआत पुर्तगाल ने आक्रामक अंदाज में की और केवल छठे मिनट में ही बढ़त हासिल कर ली. जाेआओ नेवेस ने पेड्राे नेटाे के शानदार क्राॅस पर हेडर लगाकर टीम काे 1-0 से आगे कर दिया.
 
शुरुआती बढ़त के बाद लग रहा था कि पुर्तगाल आसानी से मैच पर नियंत्रण बना लेगा, लेकिन कांगाे ने धीरे-धीरे खेल में वापसी कर मुकाबले काे बराबरी पर ला दिया.
 
पहले हाफ के अंतिम क्षणाें में कांगाे ने शानदार संयम दिखाया.अतिरिक्त समय के 45+5वें मिनट में याेआने वीसा ने आर्थर मासुआकु के क्राॅस पर बेहतरीन हेडर लगाकर गाेल दागा और स्काेर 1-1 कर दिया.यह गाेल न सिर्फ मैच काे बराबरी पर ले आया, बल्कि कांगाे के लिए वर्ल्ड कप इतिहास का पहला गाेल भी साबित हुआ. यह पल टीम और देश दाेनाें के लिए बेहद खास बन गया, क्याेंकि कांगाे ने 52 साल बाद वर्ल्ड कप में वापसी की थी. दूसरे हाफ में दाेनाें टीमाें ने बढ़त बनाने के लिए कई प्रयास किए. पुर्तगाल ने गेंद पर नियंत्रण बनाए रखा और लगातार आक्रमण किए, लेकिन कांगाे की डिफेंस लाइन ने शानदार प्रदर्शन करते हुए हर प्रयास काे नाकाम कर दिया. 55वें मिनट में पुर्तगाल ने एक बार फिर गेंद काे नेट में पहुंचाया जब जाेआओ कैंसेलाे ने बाइसिकल किक से शानदार गाेल किया, लेकिन तठ जांच में उन्हें ऑफसाइड करार दिया गया और यह गाेल अमान्य हाे गया.
 
इसके बाद पुर्तगाल के स्टार खिलाड़ी क्रिस्टियानाे राेनाल्डाे लगातार गाेल की तलाश में दिखे, लेकिन उन्हें सफलता नहीं मिल सकी. 68वें और 73वें मिनट में उन्हें दाे बेहतरीन माैके मिले, लेकिन दाेनाें ही प्रयास गाेलपाेस्ट से बाहर चले गए. 90वें मिनट में ब्रूनाे फर्नांडिस के पास भी मैच जीताने का माैका था, लेकिन उनका शाॅट लक्ष्य से चूक गया.राेनाल्डाे इस मैच में पूरी काेशिश के बावजूद स्काेरशीट में अपना नाम दर्ज नहीं कर सके. कांगाे के लिए यह मुकाबला ऐतिहासिक इसलिए भी रहा क्याेंकि यह उनका वर्ल्ड कप इतिहास का पहला गाेल था. इससे पहले 1974 में जब टीम जायर के नाम से खेली थी, तब काेई भी गाेल नहीं कर सकी थी.