सीडब्लूपीआरएस ने मनाया 110वां स्थापना दिवस

    19-Jun-2026
Total Views |

bfscb


खडकवासला, 18 जून ( आज का आनंद न्यूज नेटवर्क )

खड़कवासला स्थित केंद्रीय जल और विद्युत अनुसंधान संस्थान (सीडब्लूपीआरएस) ने रविवार (14 जून) को ओपन हाउस डे का आयोजन कर अपना 110वां स्थापना दिवस मनाया. इस अवसर पर स्कूली व कॉलेज के छात्रों और आम जनता को संस्थान के परिसर में निःशुल्क प्रवेश दिया गया. इससे उन्हें जल संसाधन प्रबंधन प्रणाली, बांध, तटीय विकास, नदी इंजीनियरिंग और जलविद्युत जैसे विषयों को समर्पित भौतिक मॉडलों और अनुसंधान प्रयोगशालाओं को देखने का अवसर मिला. इस कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य अतिथि, पुणे मनपा के आयुक्त नवल किशोर राम और अन्य गणमान्य व्यक्तियों द्वारा वृक्षारोपण समारोह के साथ हुई. इस समारोह ने जल संरक्षण, स्थिरता और राष्ट्र की सेवा के प्रति सीडब्लूपीआरएस की प्रतिबद्धता को रेखांकित किया. मंच पर उपस्थित गणमान्य व्यक्तियों में सीडब्लूपीआरएस के प्रभारी निदेशक अनिल पुरोहित, अतिरिक्त निदेशक डॉ. एम. सेल्वाबालन, राष्ट्रीय सुपरकंप्यूटिंग मिशन की अध्यक्ष जया पनवलकर, वेिश बैंक पुणे क्षेत्र के व्यापक बांध सुरक्षा समीक्षा पैनल के अध्यक्ष दीपक मोडक और जी. वी. रमना राव शामिल थे. जया पनवलकर ने जल क्षेत्र में संस्थान के योगदान और राष्ट्रीय विकास के लिए वैज्ञानिक अनुसंधान को मजबूत करने में इसकी दीर्घकालिक भूमिका की सराहना की.