सस्ते प्लॉट के लालच में आकर नुकसान न कराएं

कानून व फायदे दोनों पर पैनी नजर होना जरूरी : संतोष ग्रुप के डायरेक्टर संतोष जैन

    19-Jun-2026
Total Views |

bfsc fb 
भवानी पेठ, 18 जून (आज का आनंद न्यूज नेटवर्क)

 अक्सर व्यापारियों, उद्यमियों या निवेशकों को शहर के बाहर या उपनगरों में कम कीमत पर जमीन खरीदने के ऑफर मिलते रहते हैं. इसके अलावा, इस सौदे को जल्द से जल्द पूरा करने का उन पर अप्रत्यक्ष रूप से दबाव भी होता है. कम कीमत में जमीन का कोई टुकड़ा या प्लॉट मिले, तो उसका लालच होना स्वाभाविक है; क्योंकि भविष्य में उस जमीन से बड़ा मुनाफा मिल सकता है. लेकिन, यही लालच कभी-कभी हमारे बड़े नुकसान का कारण बन जाता है. इसीलिए, संतोष ग्रुप के डायरेक्टर संतोष जैन ने सलाह दी है कि सस्ते प्लॉट के लालच में पड़कर अपना नुकसान नहीं करवाना चाहिए. उनका कहना है कि जमीन का आकार छोटा हो या बड़ा, उसे खरीदते समय ‌‘कायदे और फायदे‌’ (कानून और लाभ) दोनों पर पैनी नजर रखनी चाहिए. पुणे के उद्योग जगत में पिछले लगभग 40 वर्षों से एक वेिशसनीय फर्म के रूप में ‌‘संतोष स्टील्स‌’ और ‌‘संतोष ग्रुप‌’ की बड़ी प्रतिष्ठा है. साथ ही वे जमीन और प्लॉटिंग में 15 साल से अयादा अनुभव के धनी हैं. इसी अनुभव के बल पर संतोष जैन ने जमीन खरीदने के मामले में कुछ बेहद मूल्यवान और महत्वपूर्ण बातें साझा की हैं.संतोष जैन ने कहा, किसी जमीन का प्लॉट सस्ते में मिल जाना खरीदार को फायदेमंद लग सकता है. मानव स्वभाव को देखते हुए यह सोचना सही भी है. हालांकि, हमारी जमीन सिर्फ कागज पर दर्ज आंकड़ों का कोई खेल नहीं होती, बल्कि यह हमारी खून-पसीने की कमाई से किया गया एक निवेश होती है. इसलिए इस निवेश की पूरी देखभाल की जानी चाहिए. इसके अलावा, उस निवेश से बेहतरीन मुनाफा मिलना चाहिए, इस बात का भी विशेष ध्यान रखना चाहिए. उन्होंने बताया कि अगर कोई प्लॉट सस्ते में मिल रहा हो, तो उसके पीछे की वजह जरूर पता करनी चाहिए. क्या उसमें कोई हिडन चार्जेस (छिपे हुए शुल्क) हैं, इसकी जांच करनी चाहिए. जो व्यक्ति हमें वह जमीन बेचने जा रहा है, उसके इरादे को भी ध्यान में रखना चाहिए. वह जमीन उसके खुद के मालिकाना हक की है या नहीं, उसने वह जमीन किससे खरीदी थी, उस जमीन पर कोई कर्ज, सरकारी टैक्स आदि बातें हैं या नहीं, इन सभी चीजों की ठीक से जानकारी ले लेनी चाहिए. साथ ही जमीन के प्रकार को ध्यान में रखकर और नियमों का पालन करके ही प्लॉट (भूखंड) खरीदना चाहिए. इसके लिए किसी अनुभवी वकील की मदद लें. जमीन या खेती खरीदने से पहले वहां आवश्यक पानी और बुनियादी ढांचा (इंफ्रास्ट्रक्चर) विकसित करने के खर्च पर भी विचार करना आवश्यक है.  
 
  जमीन खरीदते-बेचते समय सावधानी बेहद जरूरी
 आप जिस जमीन के टुकड़े को खरीदना चाहते हैं, उसके सभी कानूनी दस्तावेज व्यवस्थित और अपडेट होना बहुत जरूरी है. अगर हम सौदा करने से पहले यह जांच कर लें, तो नुकसान नहीं होता है. ऐसी जांच करने में कभी-कभी थोड़ी देरी या विलंब हो जाए तो भी चल जाता है, लेकिन आर्थिक रूप से बड़ा नुकसान होने की तुलना में यह देरी फायदेमंद ही साबित होती है. जमीन खरीदने के बाद या जमीन बेचते समय भी हमें किसी भी बात की बेवजह परेशानी न हो, इसके लिए ऐसी सावधानी बरतना बहुत जरूरी है. - संतोष जैन, डायरेक्टर, संतोष ग्रुप और संतोष स्टील्स