मिसर्डीज-बेंज का 2 लाख वां इंजन ‌‘रोल-आउट‌’

    19-Jun-2026
Total Views |

bfb
पुणे, 18 जून (आ.प्र.)

 फोर्स मोटर्स लिमिटेड ने चाकण स्थित अपने अत्याधुनिक इंजन निर्माण संयंत्र से मर्सिडीज-बेंज के 2,00,000वें (2 लाख वें) इंजन के रोल-आउट की घोषणा की है, जो मर्सिडीज- बेंज के साथ इसकी विनिर्माण साझेदारी में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है| इंजन निर्माण में दोनों कंपनियों का साथ वर्ष 1997 से है, जो अब एक व्यापक साझेदारी में बदल चुका है. इसमें भारत में उत्पादित होने वाली मर्सिडीज-बेंज की सभी कारों और एसयूवी के लिए इंजनों और एक्सल का विनिर्माण शामिल है. यह 2 लाख वें इंजन का कीर्तिमान आपसी वेिशास, तकनीकी उत्कृष्टता, साझामूल्यों और भारत में विनिर्माण क्षमताओं को मजबूत करने की साझा प्रतिबद्धता का प्रतीक है. फोर्स मोटर्स द्वारा निर्मित यह विशेष 6-सिलेंडर एम256 इंजन मर्सिडीज-बेंज की जीएलएस 450 एसयूवी में लगाया गया है. इस अवसर पर फोर्स मोटर्स के प्रबंध निदेशक प्रसन्न फिरोदिया और मर्सिडीज- बेंज के वरिष्ठ अधिकारियोंकी मौजूदगी में इस उपलब्धि का जश्न मनाया गया. समारोह में मर्सिडीज-बेंज ग्रुप एजी के बोर्ड सदस्य डॉ. योर्ग बुर्जर (चीफ टेक्नोलॉजी ऑफिसर, डेवलपमेंट एंड प्रोक्योरमेंट), मैथियास गाइसेन (सेल्स एंडकंस्टमर एक्सपीरियंस) व माइकल शीबे (प्रोडक्शन, क्वॉलिटी एंड सप्लाई चेन मैनेजमेंट) सहित कई गणमान्य उपस्थित रहे.