स्कूल की किताब में 1678 गल्तियां : गेहूं काे बताया धान

ओडिशा के शिक्षा विभाग की बड़ी लापरवाही उजागर : कप काे गिलास व न्यूटन काे पायलट बताया

    19-Jun-2026
Total Views |
 
odisha-school-textbook-blunder
 
भुवनेश्वर, 18 जून (वि.प्र.)
 
ओडिशा में स्कूल की किताब में 1678 गल्तियां सामने आई है. किताब में गेहूं काे धान बताया गया.
 
ओडिशा के शिक्षा विभाग की बड़ी लापरवाही उजागर हुई है. कप काे गिलास व न्यूटन काे पायलट बताया गया है.
 
इन गल्तियाें के कारण सरकारी पाठ्य पुस्तकाें का मजाक उड़ाया जा रहा है.
 
ओडिशा के स्कूल और जनशिक्षा विभाग की एक बड़ी लापरवाही सामने आई है जिसने पूरे राज्य की शिक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं. शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए पहली से आठवीं कक्षा तक की जाे नई सरकारी पाठ्यपुस्तकें छपकर आई हैं, उनमें थाेक के भाव गल्तियां मिली हैं.शुरुआती समीक्षा में किताबाें के भीतर एक-दाे नहीं, बल्कि कुल 1,678 फैक्चुअल, वैचारिक और छपाई की गल्तियां पकड़ी गई हैं. हद ताे तब हाे गई जब विज्ञान की किताब में दुनिया के महानतम वैज्ञानिकाें में शुमार सर आइजैक न्यूटन काे वैज्ञानिक की जगह महानतम पायलट (महान विमानचालक) लिखकर छाप दिया गया.बच्चाें की किताबाें में हुए इस भयंकर ब्लंडर पर संज्ञान लेते हुए मुख्यमंत्री माेहन चरण माझी ने फाैरन एक हाई-लेवल जांच के आदेश दे दिए हैं.
 
रिपाेर्ट्स के मुताबिक, जैसे ही सत्र की यह नई किताबें सरकारी स्कूलाें में बांटी गईं, इन्हें पलटते ही शिक्षकाें और छात्राें के हाेश उड़ गए. किताबाें में सिर्फ विज्ञान ही नहीं, बल्कि इतिहास और भूगाेल के तथ्याें का भी कबाड़ा कर दिया गया है. किताब के एक पन्ने पर पड़ाेसी राज्य कर्नाटक की विधानसभा की भव्य तस्वीर छापी गई है, लेकिन उसके ठीक नीचे कैप्शन में उसे ओडिशा विधानसभा बता दिया गया ह