चंदूकाका सराफ ज्वेल्स द्वारा ‘रीति 2.0’ कलेक्शन पेश
लाइट वेट सोने के लॉन्ग और शॉर्ट नेकलेस; प्रत्येक नेकलेस का वजन 15 ग्राम से कम
19-Jun-2026
Total Views |
रविवार पेठ, 18 जून (आज का आनंद न्यूज नेटवर्क) ज्वेलरी के क्षेत्र में दो सौ वर्षों की समृद्ध परंपरा को संजोने वाले चंदूकाका सराफ ज्वेल्स ने वट पूर्णिमा और गुरुपुष्यामृत के शुभ मुहूर्त पर ग्राहकों के लिए खास आकर्षक ऑफर्स और रीति 2.0 कलेक्शन पेश किए हैं. आधुनिक महिलाओं की पसंद और सोने की मौजूदा कीमतों को ध्यान में रखकर तैयार किए गए इस रीति 2.0 कलेक्शन में ग्राहकों को लाइट वेट सोने के नेकलेस का बेहतरीन कलेक्शन देखने को मिलेगा. रीति 2.0 लाइटवेट सोने के नेकलेस कलेक्शन का दूसरा संस्करण है, जिसमें पारंपरिक लॉन्ग और शॉर्ट नेकलेस के विभिन्न आकर्षक डिजाइधस शामिल होंगे. त्यौहारों, विशेष अवसरों के साथ-साथ दैनिक उपयोग के लिए उपयुक्त इन नेकलेस की खासियत यह है कि प्रत्येक नेकलेस का वजन 15 ग्राम से कम है. ग्राहकों को कम कीमत में बेहतरीन सोने के आभूषण खरीदने का यह सुनहरा अवसर होगा. चंदुकाका सराफ ज्वेल्स द्वारा गुरुपुष्यामृत और आगामी वट पूर्णिमा के शुभ अवसर पर ग्राहकों के लिए विशेष ऑफर और कलेक्शन की घोषणा की गई है. 18 जून से 22 जून 2026 तक सोने के आभूषणों के मेकिंग चार्जेस पर फ्लैट 30% की छूट दी जा रही है. यह ऑफर 22 जून 2026 तक महाराष्ट्र में चंदूकाका सराफ ज्वेल्स की सभी शाखाओं में उपलब्ध रहेगा. परंपरा और आधुनिकता का अनूठा संगम पेश करने वाले रीति 2.0 (ठळींळ 2.0) कलेक्शन से अपनी पसंद के आभूषण चुनकर इस विशेष ऑफर का लाभ उठाने का आग्रह चंदुकाका सराफ ज्वेल्स द्वारा किया गया है.
आधुनिक डिजाइन और किफायती कीमत का संगम
इस कलेक्शन के डिजाइधस आकर्षक, वर्सेटाइल और आधुनिक महिलाओं की शैली के अनुकूल बनाये गये हैं पारंपरिक सुंदरता, आधुनिक डिजाइन और किफायती कीमत का एक सुंदर संगम रीति-2.0 में सभी ग्राहकों को देखने को मिलेगा