समई, दीये, घूमते हुए दीप और विभिन्न प्रकार के दीयों से सारसबाग के सामने स्थित श्री महालक्ष्मी मंदिर का परिसर रोशनी से सराबोर हो गया. पुरुषोत्तम मास (अधिक मास) के अवसर पर मंदिर में इस दीपोत्सव का आयोजन किया गया था. इस मौके पर फूलों की आकर्षक रंगोली भी बनाई गई थी. ट्रस्ट के प्रमुख संस्थापक ट्रस्टी राजकुमार अग्रवाल, प्रमुख ट्रस्टी अमिता अग्रवाल सहित ट्रस्टी मंडल ने इस कार्यक्रम का आयोजन किया था. इस अवसर पर पुणे मनपा स्थायी समिति के अध्यक्ष श्रीनाथ भीमाले, ट्रस्टी प्रवीण चोरबेले, हेमंत अर्नालकर सहित अन्य पदाधिकारी और मंदिर के कार्यकर्ता उपस्थित थे.