बावधन, 18 जून (आज का आनंद न्यूज नेटवर्क) सूर्यदत्त इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन (SIMMC), पुणे ने इंडियन इंस्टीट्यूशनल रैंकिंग फ्रेमवर्क (IIRF) 2026 रैंकिंग में उल्लेखनीय स्थान हासिल किया है, जिसने भारत के अग्रणी प्रबंधन संस्थानों में से एक के रूप में अपनी स्थिति को और मजबूत किया है. ‘एजुकेशन पोस्ट’ मैगजीन द्वारा प्रकाशित IIRF-2026 रैंकिंग में, SIMMC को भारत के टॉप 15 सबसे तेजी से बढ़ते बी-स्कूलों में शामिल किया गया है, जिसमें संस्थान ने शानदार 14वीं राष्ट्रीय रैंक हासिल की है. इसके अतिरिक्त, देश के सर्वश्रेष्ठ बिजनेस स्कूलों की समग्र सूची में SIMMC को राष्ट्रीय स्तर पर 43वां और राज्य स्तर पर 12वां स्थान मिला है. बताया गया कि यह प्रतिष्ठित रैंकिंग शैक्षणिक उत्कृष्टता, इनोवेशन, उद्योग एकीकरण, अनुसंधान, छात्रों के समग्र विकास और उनके करियर की सफलता के प्रति सूर्यदत्त की अटूट प्रतिबद्धता का प्रमाण है. IIRF रैंकिंग का मूल्यांकन प्लेसमेंट प्रदर्शन, शिक्षण-अधिगम संसाधन और शिक्षाशास्त्र, अनुसंधान, उद्योग से आय व जुड़ाव, प्लेसमेंट रणनीतियां, भविष्य की दिशा और वैेिशक दृष्टिकोण जैसे प्रमुख संकेतकों के व्यापक विश्लेषण पर आधारित है. सावित्रीबाई फुले पुणे वेिशविद्यालय से संबद्ध, AICTE द्वारा अनुमोदित और महाराष्ट्र सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त, SIMMC उद्योग-प्रासंगिक कार्यक्रम प्रदान करता है, जिनमें मास्टर ऑफ बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन, मास्टर ऑफ कम्प्यूटर एप्लीकेशन, बैचलर ऑफ बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन और बैचलर ऑफ कम्प्यूटर एप्लीकेशन शामिल हैं. संस्थान को NAC ग्रेड से पुनः मान्यता प्राप्त है. सूर्यदत्त इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन को हाल ही में वेिशविद्यालय अनुदान आयोग और सावित्रीबाई फुले पुणे वेिशविद्यालय द्वारा स्वायत्त का दर्जा दिया गया है, जिससे SIMMC अब उद्योग की मांग के अनुसार पाठ्यक्रम तैयार करने, समकालीन और बहुविषयक कार्यक्रम शुरू करने तथा नवीन शिक्षण पद्धतियों को अपनाने के लिए सशक्त हुआ है.
सूर्यदत्त परिवार के लिए एक गौरवपूर्ण उपलब्धि IIRF-2026 द्वारा मान्यता मिलना SIMMC और पूरे सूर्यदत्त परिवार के लिए एक गौरवपूर्ण उपलब्धि है. यह रैंकिंग शैक्षणिक उत्कृष्टता और छात्रों की सफलता के प्रति हमारे समर्पण को दर्शाती है. हम इस यात्रा में विश्वास जताने के लिए अपने छात्रों, अभिभावकों, शिक्षकों और हितधारकों को धन्यवाद देते हैं. - प्रो. डॉ. संजय चोरडिया संस्थापक-अध्यक्ष, सूर्यदत्त एजुकेशन फाउंडेशन