पुणे, 1 जून (आज का आनंद न्यूज नेटवर्क) बाकलीवाल ट्यूटोरियल्स (बीटी) ने जेईई एडवान्स 2026 में एक बार फिर उल्लेखनीय सफलता हासिल की है. संस्था के छात्र आदित्य ठाकुर ने एआईआर 162 प्राप्त कर बाकलीवाल टयूटोरियल्स में सर्वोच्च स्थान हासिल किया है. वहीं, बाकलीवाल ट्यूटोरियल्स के एक अन्य छात्र सिद्धार्थ आठल्ये ने एआईआर 185 प्राप्त कर उल्लेखनीय सफलता अर्जित की है. इसके अलावा बाकलीवाल ट्यूटोरियल्स के अन्य मेधावी छात्रों सृजल भुते ( एआईआर 218), आदि महाजन ( एआईआर 253) और अवनीश खोलकर ( एआईआर 359) ने भी उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए अखिल भारतीय टॉप 400 में स्थान प्राप्त किया है. इस वर्ष के परिणामों के अनुसार, इन छात्रों में से पहले चार छात्रों ने क्रमशः पुणे रैंक 2, 3, 4 एवं 5 प्राप्त की है, जिससे बाकलीवाल ट्यूटोरियल्स की गौरवशाली सफलता की परंपरा में एक और स्वर्णिम अध्याय जुड़ गया है. कुल 14 विद्यार्थियों ने एआईआर टॉप 1000 में तथा 67 विद्यार्थियों ने एआईआर टॉप 4000 में स्थान प्राप्त किया है. सभी विद्यार्थियों के परिणामों का संकलन कार्य जारी है और संपूर्ण परिणाम शीघ्र ही संस्था की वेबसाइट पर प्रकाशित किए जाएंगे. टॉप 1000, टॉप 3000, टॉप 5000, टॉप 10000 तथा कुल सफल विद्यार्थियों की संख्या के मामले में बाकलीवाल ट्यूटोरियल ने इस वर्ष भी पुणे की किसी भी अन्य संस्था की तुलना में श्रेष्ठ प्रदर्शन किया है. बाकलीवाल ट्यूटोरियल के 140 विद्यार्थियों ने अखिल भारतीय रैंक ( एआईआर) टॉप 10000 में स्थान प्राप्त किया है. यह सफलता विद्यार्थियों में अवधारणात्मक स्पष्टता (कन्सेप्चुअल अंडरस्टैंडिंग), प्रभावी समस्या समाधान क्षमता (प्रॉब्लम सॉल्विंग) तथा मानसिक दृढ़ता (मेंटल रिजिलन्स ) विकसित करने पर बाकलीवाल ट्यूटोरियल द्वारा दिए गए सतत एवं सुनियोजित मार्गदर्शन का परिणाम है. परिणामों के बारे में बात करते हुए बाकलीवाल ट्यूटोरियल्स के निदेशक वैभव बाकलीवाल ने कहा, हर वर्ष ये परिणाम मेरे मन को गहरी कृतज्ञता से भर देते हैं. बाकलीवाल ट्यूटोरियल में हो रहे इस कार्य का साक्षीदार बनना मेरे लिए वास्तव में सौभाग्य की बात है. यह सफलता केवल अंकों या रैंकों की कहानी नहीं है; यह हमारे विद्यार्थियों के अदम्य परिश्रम, उनके माता-पिता के अटूट वेिशास और हमारे शिक्षकों के मूलभूत सिद्धांतों पर आधारित उत्कृष्ट शिक्षण के प्रति निष्ठा का प्रतिबिंब है. बाकलीवाल ट्यूटोरियल के विद्यार्थियों को अनुभवी एवं उच्च योग्यताधारी शिक्षकों का मार्गदर्शन, अत्यंत शोधपूर्ण एवं सुव्यवस्थित अध्ययन सामग्री, नियमित परीक्षाएं, सकारात्मक एवं प्रेरणादायी शैक्षणिक वातावरण तथा व्यक्तिगत शंका-समाधान सत्रों का लाभ प्राप्त होता है. बाकलीवाल ट्यूटोरियल्स अपने सभी सफल विद्यार्थियों को हार्दिक बधाई देता है तथा उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं प्रेषित करता है. आदित्य ठाकुर ने कहा कि, मैं बहुत खुश हूं. बाकलीवाल ट्यूटोरियल्स की वजह से मुझे यह सफलता प्राप्त हुई है. उन्हीं के टीचर्स में मुझे फिजिक्स, केमिस्ट्री, मैथ्स सिखाया. मैरे ज्यूनियर्स को मैं इतना ही कहना चाहता हूं कि, आप सफलता पाने के लिए मेहनत जरूर करें. क्योंकि जेईई का पोर्शन बहुत ही है. इसलिए हर एक विषय में सफलता पाने के लिए मेहनत जरूरी है. सिद्धार्थ आठल्ये ने कहा कि, बाकलीवाल ट्यूटोरियल्स के साथ मैं बहुत पहले से ही जुडा हुआ हूं. मुझे बाकलीवाल ट्यूटोरियल्स के टीचर्स द्वारा मिला मार्गदर्शन बहुत ही उपयुक्त था. क्योंकिं अलग-अलग सब्जेक्टस्(विषय) में मुझे रूचि प्राप्त हुई. इसके चलते मुझे सफलता प्राप्त हुई है. बाकलीवाल ट्यूटोरियल्स के साथ मेरा लगाव रहा है. में मेरे ज्यूनियर्स को कहना चाहता हुं कि आत्मविश्वास के साथ परीक्षा दीजिए.