सोलापुर में ‌‘ओएचई‌’ का अपग्रेडेशन शुरू

नए रोड ओवर ब्रिज के निर्माण को मिलेगी गति

    02-Jun-2026
Total Views |
 
3

सोलापुर, 1 जून (वि.प्र.)

सेंट्रल रेलवे के सोलापुर मंडल ने सोलापुर स्टेशन यार्ड में नए रोड ओवर ब्रिज (आरओबी) के निर्माण को गति देने और रेल परिचालन को अधिक सुरक्षित बनाने के लिए ओवरहेड इक्विपमेंट (ओएचई) नेटवर्क के आधुनिकीकरण का व्यापक काम शुरू किया है. गौरतलब है कि पिछले साल 14 दिसंबर 2025 को यार्ड में स्थित 103 साल पुराने ऐतिहासिक आरओबी को सफलतापूर्वक हटाने के बाद, भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) द्वारा नए पुल का निर्माण कार्य शुरू किया गया था. पुराने पुल के नीचे मौजूद ओएचई सिस्टम के कारण ट्रेनों के परिचालन और विद्युत सुरक्षा में कई तकनीकी सीमाएं थ्‌ीं‍. इसे देखते हुए रेलवे के इलेक्ट्रिकल ट्रैक्शन डिस्ट्रीब्यूशन (टीआरडी) विभाग ने इस विशेष अरेंजमेंट को अब पारंपरिक और आधुनिक ओएचई सिस्टम में बदलने का काम हाथ में लिया है. इस बदलाव से न केवल ट्रेनों की गति बढ़ेगी, बल्कि परिचालन सुरक्षा और वेिशसनीयता में भी सुधार होगा. मुंबई-चेन्नई मुख्य मार्ग की संवेदनशीलता को देखते हुए, यह काम बेहद सावधानीपूर्वक योजना बनाकर 22 मई 2026 से शुरू किया गया है ताकि ट्रेनों का आवागमन कम से कम प्रभावित हो. भीषण गर्मी के बावजूद, दो टावर वैगन और एक रेल क्रेन के साथ करीब 30 कर्मियों की चार समर्पित टीमें मिशन मोड में काम कर रही ह्‌ैं‍. इस परियोजना के दौरान नए पुल के पिलर के रास्ते में आ रहे पुराने रेलवे पोर्टल्स और उनकी फाउंडेशनों को भी सफलतापूर्वक हटा दिया गया है, जिससे एनएचआई के लिए आगे का काम आसान हो गया है. यह साझा प्रयास सोलापुर में सड़क और रेल दोनों कनेक्टिविटी को और मजबूत करेगा.