अधिक मास में श्री महालक्ष्मी मंदिर में उत्सव मूर्तियों की ‌‘धान्य तुला‌’ संपन्न

    20-Jun-2026
Total Views |
bfb
सारसबाग, 19 जून (आ.प्र.)

सारसबाग के सामने स्थित श्री महालक्ष्मी मंदिर में पुरुषोत्तम मास (अधिक मास) के अवसर पर श्री महालक्ष्मी, श्री महासरस्वती, श्री महाकाली और श्री विष्णु की उत्सव मूर्तियों का धान्य तुला (अनाज से तौलने की रस्म) की गई. इस उपक्रम के माध्यम से एकत्रित किया गया सारा अनाज विभिन्न अनाथालयों में वितरित किया जाएगा. ट्रस्ट के प्रमुख संस्थापक न्यासी राजकुमार अग्रवाल तथा प्रमुख न्यासी अमिता अग्रवाल के मार्गदर्शन में यह कार्यक्रम संपन्न हुआ. इस अवसर पर मंदिर के न्यासी प्रवीण चोरबेले, हेमंत अर्नाळकर आदि उपस्थित थे. बताया गया कि अधिक मास के उपलक्ष्य में श्री महालक्ष्मी मंदिर में महीने भर विभिन्न धार्मिक, सांस्कृतिक और सामाजिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया था. श्रद्धालुओं ने इन गतिविधियों को अपनी उत्सुक प्रतिक्रिया दी. धान्य तुला के माध्यम से समाजोपयोगी कार्य को जोड़ते हुए, मंदिर की ओर से एकत्र किया गया अनाज जरूरतमंदों और अनाथालयों के आश्रितों को दिया जाएगा.