ग्लैमर, ग्रेस और ग्रैंड स्टाइल का शानदार संगम हाई लाइफ एक्स्पो

डिजाइनर परिधानों से लेकर एंटी-ऑक्सीडेशन होम डेकोर तक, हर स्टॉल पर दिखी स्टाइल और इनोवेशन की झलक

    20-Jun-2026
Total Views |

bfbg 
 
कोरेगांव पार्क 19 जून (आज का आनंद न्यूज नेटवर्क)

पुणे का फैशन सीन इस वीकेंड पूरी तरह ग्लैमरस मूड में है. होटल वेस्टीन में शुक्रवार से शुरु हुई हाई लाइफ एक्जीबिशन ने शहर के फैशन लवर्स, ब्राइड्स-टू-बी और लक्जरी शॉपर्स के लिए एक ऐसा प्लेटफॉर्म तैयार किया है जहां इंडिया के बेस्ट डिजाइनर्स, एक्सक्लूसिव ज्वेलरी ब्रांड्स, होम डेकोर लेबल्स और लाइफस्टाइल कलेक्शंस एक ही छत के नीचे मौजूद हैं.  राखी से लेकर वेडिंग सीजन तक की शॉपिंग को ध्यान में रखते हुए इस बार का एडिशन पहले से कहीं ज्यादा भव्य और ट्रेंड-फोकस्ड नजर आ रहा है. चंडीगढ़, कोलकाता, जयपुर, सूरत, अहमदाबाद, मुंबई और पुडुचैरी सहित सहित देशभर से आए 150 से ज्यादा डिजाइनर्स अपने सिग्नेचर कलेक्शंस के साथ पुणेवासियों को फैशन और लक्जरी का नया अनुभव दे रहे हैं. 19 जून से शुरू हुई यह तीन दिवसीय प्रदर्शनी 20 और 21 जून को भी सुबह 10 बजे से रात 9 बजे तक खुली रहेगी.
 
 
bfbg
 
त्योहारों और शादियों के लिए वन-स्टॉप डेस्टिनेशन
 हाय लाइफ एक बार फिर पुणे में पूरे देश की फैशन वाइब को समेटकर वापस आया है. इस बार हमारे साथ देश भर से 150 से अधिक टॉप डिजाइनर्स जुड़े ह्‌ैं‍. चूंकि आगे राखी से लेकर पूरा फेस्टिव और वेडिंग सीजन शुरू होने वाला है, इसलिए हमने कस्टमाइज्ड कलेक्शंस पर विशेष ध्यान दिया है. अगर किसी कस्टमर को अपनी पसंद के हिसाब से कोई डिजाइन तैयार करवाना है, तो उसकी सुविधा भी यहाँ उपलब्ध है. एक ही हॉल में आपको डेली वियर, ऑफिस वियर, पार्टी वियर से लेकर हैवी ब्राइडल लहंगे और रियल डायमंड ज्वेलरी का विशाल रेंज देखने को मिलेगा. पुणे के लोगों के लिए यह खरीदारी का सबसे बेहतरीन और अनोखा अनुभव होने वाला है.
- एबी डोमिनिक (आयोजक, हाई लाइफ)
 
 
bfbg
 
पारंपरिक ज्वेलर्स से अलग जहां बोलती है सिर्फ डिजाइन
तत्सम डिजाइन्स सूरत से है और हम भारत के पहले और इकलौते डायमंड ज्वेलरी डिजाइन हाउस है. पारंपरिक ज्वैलर्स हमेशा आपको ज्यादा सोना या ज्यादा कैरेट का डायमंड बेचने की कोशिश करते हैं, लेकिन हमारा पूरा फोकस केवल और केवल बेहतरीन व इनोवेटिव डिजाइन्स पर होता है. हमारे डिजाइन्स में आपको एलिगेंस और आधुनिकता का अनूठा मिश्रण दिखेगा, जो हर महिला को एक अलग पहचान देता है. हमारे पास डायमंड नेकलेस से लेकर कीमती जेमस्टोन्स (रत्नों) वाली अंगूठियों, झुमके, कंगन, लॉकेट, सिक्का, मंगलसूत्र, हार और कस्टमाइज्ड हीरे के गहनेका बेहद खूबसूरत कलेक्शन है. हमारे इन एक्सक्लूसिव पीसेज की रेंज 50,000 से शुरू होकर 50 लाख तक जाती है.
 - शेजब बाठिया (तत्सम डिजाइन्स, सूरत)  
 

bfbg

 
 
हाथ की कढ़ाई और इंडो-वेस्टर्न का जादू

हमारा ब्रांड विशेष रूप से वेस्टर्न और इंडो-वेस्टर्न कपड़ों के लिए जाना जाता है, जिसमें हमारी सबसे बड़ी खासियत हाथ की ट्रेडिशनल कढ़ाई (हैंड एम्ब्रॉइडरी) है. हम सूरत और अहमदाबाद से बेहतरीन क्वालिटी का कपड़ा इंपोर्ट करते हैं, लेकिन उसकी पूरी डिजाइनिंग, स्टिचिंग और हैंडवर्क हमारी मुंबई की यूनिट में होता है. हमारे पास प्योर टिशू फैब्रिक पर बने बेहद खूबसूरत थ्री-पीस सूट (कुर्ता, दुपट्टा और बॉटम) है. हमारी शुरुआती रेंज एक सिंपल कुर्ते के लिए 4,500 से शुरू होकर 15,000 तक जाती है. इसके अलावा फेस्टिव ओकेशन के लिए हमारे पास हैवी केप, स्कर्ट और ब्लाउज के कंबिनेशन भी मौजूद है. ग्राहक हमसे स्टिच्ड या अनस्टिच्ड, दोनों तरह के पीस ले सकते है.
- प्रिया मिरवानी (प्रियाज, मुंबई)  
 bfbg
एंटी-तर्निश आर्टिफैक्ट्स से सजाइए घर
काइट्स इंडिया मुंबई से है और हम आपके आशियाने को एक लग्जरी लुक देने के लिए प्रीमियम होम डेकोर प्रोडक्ट्स लेकर आए है. हमारे प्रोडक्ट्स की खासियत यह है कि ये पूरी तरह से एंटी- तर्निश और एंटी-ऑक्सीडेशन हैं, यानी इनका रंग कभी नहीं बदलता और न ही इनकी चमक फीकी पड़ती है. हमारे सर्विंग ट्रे, डिफ्यूजर, ह्यूमिडिफायर और आर्टिफैक्ट्स इंटरनेशनल एक्सपोर्ट क्वालिटी के हैं. इस बार हमारा सबसे खास आकर्षण रिमोट से चलने वाली मोमबत्तियां हैं, जिनमें न तो आग का कोई खतरा है और न ही मोम पिघलने का झंझट्. आप बस एक बटन दबाकर अपने कमरे का माहौल बदल सकते हैं. हमारे प्रोडक्ट्स की रेंज मात्र 500 से शुरू होकर 12,000 तक जाती है.
- रचिका अग्रवाल (काइट्स इंडिया, मुंबई)
 

bfbg 
 
पुणे का अपना पसंदीदा ब्रांड ‌‘होम स्प्रेड‌’ होम स्प्रेड
पुणे का ही एक स्थापित ब्रांड है, जिसके लक्ष्मी रोड (4 स्टोर्स), एमजी रोड और औंध में बड़े आउटलेट्स है. पुणे के ग्राहकों के भरोसे को देखते हुए हम इस एग्जीबिशन में अपने सबसे एक्सक्लूसिव सॉफ्ट फर्निशिंग कलेक्शंस लेकर आए है. इनमें प्रीमियम बेड लिनेन, डिजाइनर कुशन कवर्स, कंफर्टर, दोहर, टॉवेल्स और टेबल रनर्स की बड़ी रेंज शामिल है. इसके अलावा हमारे पास कस्टमाइज्ड कार्पेट्स और रग्स (कालीन) के ऐसे विकल्प हैं, जो पूरे पुणे में आपको और कहीं नहीं मिलेंगे. हम ग्राहकों की जरूरत और उनके घर के इंटीरियर के हिसाब से फर्निशिंग को कस्टमाइज भी करके देते है.
 - विजय जयसिंघानी (होम स्प्रेड, पुणे)
 
 
bfbg