फुटपाथाें की बदहाली, बढ़ते ट्रैफिक जाम और नागरिक सुविधाओं की अनदेखी से नाराज पाषाण क्षेत्र के नागरिकाें ने हाल ही में सुरक्षित और सुगम पैदल मार्गाें की मांग काे लेकर माेर्चा निकाला. वाॅइस ऑफ पाषाण रेसिडेंट्स फाेरम की ओर से आयाेजित इस माेर्चे में वरिष्ठ नागरिकाें, महिलाओं और बच्चाें ने बड़ी संख्या में भाग लिया.पाषाण-सूस राेड स्थित बालाजी मंदिर क्षेत्र से निकाले गए इस माेर्चे में नागरिकाें ने हाथाें में तख्तियां लेकर मनपा के उदासीन रवैये के खिलाफ नारेबाजी की. पाषाण के विभिन्न आंतरिक मार्गाें काे जाेड़ने वाला लगभग 15 मीटर चाैड़ा यह महत्वपूर्ण मार्ग अधूरे फुटपाथाें, अतिक्रमणाें और खराब रखरखाव के कारण पैदल चलने वालाें के लिए खतरनाक बन गया है.
नागरिकाें ने स्पष्ट किया कि सुरक्षित पैदल मार्ग उपलब्ध कराना मनपा की जिम्मेदारी है और इस पर तत्काल ध्यान देने की मांग इस दाैरान की गई. माेर्चे के बाद मनपा प्रशासन काे ज्ञापन साैंपा गया.इस अवसर पर सहायक आयुक्त विजय नायकल के साथ औंध क्षेत्रीय कार्यालय और अन्य विभागाें के अधिकारी उपस्थित थे. महापाैर मंजूषा नागपुरे ने नागरिकाें की इस पहल का समर्थन किया. उन्हाेंने में पैदल यात्रियाें की सुरक्षा और गुणवत्तापूर्ण फुटपाथाें का निर्माण मनपा की महत्वपूर्ण प्राथमिकताओं में शामिल है.