कांग्रेस राज में पिछड़ा पूर्वी भारत अब विकास का गेटवे बन गया है. यह प्रतिपादन प्रधानमंत्री नरेंद्र माेदी ने किया.उन्हाेंने शनिवार काे ओडिशा के मयूरभंज जिले के रायरंगपुर में 47,600 कराेड़ की परियाेजनाओं का लाेकार्पण-शिलान्यास किया. उन्हाेंने कहा- राज्य काे अब तक 20 लाख कराेड़ के निवेश का प्रस्ताव मिला है. डबल इंजन की सरकार ने पूर्वाे त्तर में विकास की नयी गाथा लिखी है.वहीं पीएम माेदी राष्ट्रपति मुर्मू के ससुराल पहाड़पुर भी गए. यहां पर उन्हाेंने ‘साेलर विलेज’ बनने की घाेषणा की.प्रधानमंत्री कांग्रेस पर बड़ा हमला बाेलते हुए कहा कि कांग्रेस के शासनकाल में पूर्वी भारत हमेशा पिछड़ा रहा. लेकिन आज यही क्षेत्र देश के विकास का मुख्य द्वार बन रहा है. पीएम माेदी ओडिशा के मयूरभंज जिले के रायरंगपुर में एक विशाल जनसभा काे संबाेधित कर रहे थे.
उन्हाेंने कहा कि ओडिशा अब विकास की राह पर तेजी से दाैड़ रहा है.कल्याणकारी याेजनाएं गरीबाें का जीवन बदल रही हैं. प्रधानमंत्री माेदी ने कहा कि केंद्र सरकार ‘पूर्वाेदय’ नीति पर काम कर रही है. हमारा लक्ष्य पूर्वी भारत के विकास से पूरे देश का विकास करना है.जाे पूर्वी भारत कांग्रेस के दाैर में पिछड़ेपन की पहचान बन चुका था, वह अब प्रगति का प्रवेश द्वार बन रहा है. भाजपा सरकार ओडिशा के संसाधनाें काे नई संभावनाओं में बदल रही है. राज्य काे अब तक करीब 20 लाख कराेड़ रुपये के निवेश प्रस्ताव मिल चुके हैं. ओडिशा में भाजपा सरकार काे दाे साल पूरे हाे चुके हैं.इस अवसर पर पीएम ने राज्य की जनता काे बधाई दी.
पीएम माेदी ने कहा कि ओडिशा इस समय उत्सव के माहाैल में डूबा हुआ है. पिछले हफ्ते यहां गण पर्व (राजा पर्व) मनाया गया. अब महाप्रभु जगन्नाथ जी की रथ यात्रा और बारीपदा रथ यात्रा की तैयारियां पूरे उत्साह के साथ चल रही हैं. लाेकतंत्र और विकास का यह उत्सव अद्भुत है. पीएम माेदी ने आगे कहा कि डबल इंजन सरकार की डबल विशेषता ये है कि वाे खुद जनता तक पहुंचती है.
हमारा प्रयास है कि सामान्य नागरिक काे किसी समस्या के समाधान के लिए अनावश्यक चक्कर न लगाने पड़ें. प्रधानमंत्री नरेंद्र माेदी ने कहा, पीएम-जनमन अभियान राष्ट्रपति के साथ हुई चर्चाओं और उनके मार्गदर्शन का ही परिणाम है. ये ऐसे जन जातीय समूहाें के लिए है जाे जन जातीय समुदायाें में भी सबसे पीछे रह गए हैं. सरकार अब स्वयं चलकर ऐसे जन जातीय समुदायाें के घर तक पहुंच रही है. आदिवासी युवाओं काे हम शिक्षा और राेजगार के अवसराें से जाेड़ रहे हैं. देश में करीब 500 एकलव्य माॅडल स्कूल खाेले गए हैं.