रोजगार योजना से इंडस्ट्रियल ग्रोथ काफी बढ़ेगी : उमा खापरे

    21-Jun-2026
Total Views |

bgdB vg
हिंजवड़ी, 20 जून (आ.प्र.)
प्रधानमंत्री विकसित भारत रोजगार योजना (पीएमवीबीआरवाई ) पूरे देश में रोजगार पैदा करने और इंडस्ट्रियल ग्रोथ को काफी बढ़ावा देगी, जिससे इकोनॉमिक डेवलपमेंट में तेजी आएगी और नए सेक्टर बनेंगे. यह विचार विधायक उमा खापरे ने व्यक्त किए. प्रधानमंत्री विकसित भारत रोजगार योजना (पीएमवीबीआरवाई) के तहत, ताथवडे में जेएसपीएम राजर्षि शाहू कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग में आयोजित कार्यक्रम में वे बोल रही थीं. श्रम एवं रोजगार मंत्रालय के द्वारा देशभर में शुक्रवार (19 जून ) को देशभर में 200 जगहों पर कार्यक्रमों का आयोजन किया गया था. इस कार्यक्रम में 306 लोग शामिल हुए, जिनमें 158 बेनिफिशियरी, 67 एम्प्लॉयर, इंडस्ट्री के प्रतिनिधि,लोक प्रतिनिधि, राज्य सरकार के अधिकारी शामिल थे. कार्यक्रम में पहली बार नौकरी पाने वाले 20 लोगों को एम्प्लॉयमेंट लेटर वितरित किए गए. कार्यक्रम के दौरान नियोक्ता और कर्मचारियों ने अपने विचार रखे.एक प्रोविडेंट फंड मेंबर ने बताया कि इस योजना के तहत उनकी कंपनी में हुई एक्सट्रा भर्ती की वजह से उन्हें नौकरी मिली. उन्होंने कहा कि इस मौके ने उन्हें रोजी-रोटी का एक पक्का जरिया दिया है और उन्हें अपने परिवार का गुजारा करने में मदद की है. एक युवा कर्मचारी ने कहा कि ,इस योजना के तहत अपने अकाउंट में फाइनेंशियल इंसेंटिव मिलने से उसे बहुत खुशी और हौसला मिला. इस स्कीम के तहत, पहली बार नौकरी करने वाले कर्मचारियों को 15,000 तक इंसेंटिव मिलती है.