
राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (NEET-UG),, जाे पेपर लीक की घटनाओं के कारण पूरे देश में चर्चा में रही है, वह आज 21 जून काे आयाेजित की गई है. यह परीक्षा सुचारू और पारदर्शी तरीके से संपन्न हाे, यह सुनिश्चित करने के लिए पुणे शहर और जिले में कड़ी पुलिस सुरक्षा तैनात की गई है.पुलिस आयुक्त अमितेश कुमार ने बताया कि प्रत्येक परीक्षा केंद्र पर लगभग 20 पुलिसकर्मियाें काे तैनात किया गया है. यह परीक्षा कुल 63 परीक्षा केंद्राें पर आयाेजित की गई है, जिनमें से 36 पुणे जिले में और 27 पुणे शहर में हैं. इन सभी केंद्राें का संबंधित पुलिस उपायुक्त और वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक द्वारा निरीक्षण किया गया है और सुरक्षा व्यवस्था कीवस्तृत समीक्षा की गई है. प्रत्येक परीक्षा केंद्र पर सीसीटीवी प्रणाली चालू रहेगी और पूरी प्रक्रिया की रिकाॅर्डिंग भी की जाएगी.चूंकि अतीत में विभिन्न प्रतियाेगी परीक्षाओं में साेशल मीडिया के माध्यम से प्रश्नपत्र लीक हाेने की घटनाएं हुई हैं, इसलिए इस वर्ष साेशल मीडिया प्लेटफाॅर्म पर विशेष ध्यान दिया जाएगा. छात्राें काे सुरक्षित और तनावमुक्त वातावरण में परीक्षा देने और किसी भी प्रकार की अनुचित गतिविधि काे राेकने के लिए पुलिस और प्रशासन द्वारा समन्वय में विशेष उपाय किए गए हैं.