केंद्र में सचिव विवेक अग्रवाल ‘टास्क फाेर्स ’ के उपाध्यक्ष

    21-Jun-2026
Total Views |
 
 
 
 
Task
 
भारत काे अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बड़ी सफलता मिली है. भारत सरकार के सचिव विवेक अग्रवाल काे फाइनेंशियल एक्शन टास्क फाेर्स का उपाध्यक्ष चुना गया है. ‘फाटा’ दुनिया भर में मनी लाॅन्ड्रिंग और आतंकवाद की फंडिंग पर नजर रखने वाली सबसे अहम संस्थाओं में से एक है. विदेश मंत्रालय ने इसे भारत के लिए बड़ी उपलब्धि बताया है. मंत्रालय का कहना है कि यह नियुक्ति आतंकवाद के खिलाफ भारत की सख्त नीति और वैश्विक स्तर पर आतंकियाें की फंडिंग राेकने के प्रयासाें काे और मजबूती देगी.