पश्चिम बंगाल पुलिस ने तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) नेता जहांगीर खान की पत्नी सरीना बीबी (37) काे शनिवार सुबह गिरफ्तार किया है. उन पर फालता पुलिस स्टेशन पर भीड़ जुटाकर पुलिस और केंद्रीय बलाें पर हमले और जहांगीर खान काे पुलिस हिरासत से छुड़ाने की काेशिश का आराेप है. पुलिस के मुताबिक, 16 जून काे सरीना बीबी ने समर्थकाें काे जुटाकर थाने के बाहर विराेध प्रदर्शन कराया थाभीड़ ने सुरक्षाबलाें पर पत्थरबाजी भी की. मामले में अब तक 27 लाेगाें काे गिरफ्तार किया जा चुका है. जहांगीर खान काे पुलिस ने 8 जून काे भारत से भागने के दाैरान नेपाल बाॅर्डर के पास से गिरफ्तार किया था. गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने कई बार फालता में उसकी परेड कराई. इस दाैरान जहांगीर कान पकड़कर और हाथ जाेड़कर लाेगाें से माफी मांगता दिखा. जहांगीर बंगाल विधानसभा चुनाव में फालता सीट से टीएमसी उम्मीदवार था.