बेस्ट कर्मचारियाें की अनिश्चितकालीन हड़ताल जारी

    22-Jun-2026
Total Views |
 

BEST 
मुंबई में बेस्ट (बृहन्मुंबई इलेक्ट्रिक सप्लाई एंड ट्रांसपाेर्ट) के कर्मचारियाें की हड़ताल दूसरे दिन भी जारी रही, हालांकि शनिवार का दिन हाेने से दिक्कत कम हाेने की उम्मीद जताई जा रही है. बेस्ट, जाे हर दिन लगभग 2,766 बसें सड़क पर चलाता है, उसने शुक्रवार (19 जून) काे दिन में केवल 48 बसें चलाईं. इनमें से 9 बसें बेस्ट की अपनी थीं, जबकि 39 वेट- लीज पर संचालित की गईं.
हड़ताल के दाैरान कुछ स्थानाें पर पत्थरबाजी, टायर पंक्चर किए जाने तथा वाहनाें की खिड़कियां और शीशे ताेड़े जाने जैसी घटनाओं के कारण कुल 26 बसाें काे नुकसान पहुंचा. इस बीच महाराष्ट्र के परिवहन मंत्री प्रताप सरनाइक ने विराेध कर रहे संगठनाें के प्रतिनिधियाें के साथ बैठक की.
 
हालांकि 12 संगठनाें की एक्शन कमिटी ने बैठक काे सकारात्मक बताया, लेकिन रात 9:30 बजे यह कहते हुए हड़ताल जारी रखने का ऐलान कर दिया कि वार्ता से काेई ठाेस नतीजा नहीं निकलाइस आंदाेलन की शुरुआत बेस्ट संयुक्त कामगार कृति समिति ने की है, जिसमें 12 कर्मचारी संगठन शामिल हैं.गाैरतलब है कि लाेकल ट्रेन के बाद बेस्ट मुंबई की दूसरी सबसे बड़ी सार्वजनिक परिवहन सेवा है, जिससे प्रतिदिन करीब 25 लाख यात्री सफर करते हैं. इस बीच मुंबई पुलिस ने चेतावनी दी है कि सार्वजनिक परिवहन में बाधा डालने या बेस्ट की सरकारी संपत्ति काे नुकसान पहुंचाने वालाें के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी.