पाकिस्तान के उत्तर-पश्चिमी बन्नू जिले में शनिवार काे सड़क किनारे हुए दाे बम धमाकाें में 7 लाेगाें की माैत हाे गई, जबकि 3 अन्य घायल हाे गए. अधिकारियाें ने इसकी पुष्टि की है. पुलिस के मुताबिक, पहला धमाका वजीर उपखंड के फांग मूसा खेल इलाके में हुआ. इसमें एक यात्री गाड़ी काे निशाना बनाया गया. गाड़ी डाेमेल की ओर जा रही थी, तभी रिमाेट कंट्राेल से धमाका किया गया. इसमें 5 लाेगाें की माैत हाे गई और 3 अन्य घायल हाे गए. पहले धमाके के घायलाें काे इलाज के लिए अस्पताल ले जाया जा रहा था, तभी कुछ देर बाद दूसरा धमाका हुआ. यह विस्फाेट पहले हमले की जगह से करीब एक किलाेमीटर दूर हुआ. इसमें 2 और लाेगाें की माैत हाे गई और एक गाड़ी भी क्षतिग्रस्त हाे गई. बन्नू के जिला पुलिस अधिकारी (डीओपी) यासिर अफरीदी ने बताया कि सुरक्षा बल माैके पर पहुंच गए हैं. घटनास्थल से सबूत जुटाए गए हैं और मामले की जांच शुरू कर दी गई है.पुलिस ने बयान जारी कर इन हमलाें काे कायरतापूर्ण आतंकी कार्रवाई बताया.