परभणी में शनिवार काे एक दर्दनाक हादसा हाे गया, जहां अचानक मंदिर की छत गिरने से 7 श्रद्धालुओं की माैत हाे गई. इस दुर्घटना में 10 से ज्यादा लाेग गंभीर रूप से घायल हुए हैं, जबकि मलबे में 40 से ज्यादा लाेगाें के दबे हाेने की आशंका है. शनिवार का दिन हाेने की वजह से यहां बड़ी संख्या में लाेग कीर्तन के लिए इकट्ठा हुए थे.छत गिरते ही माैके पर अफरा-तफरी मच गई, जिसके बाद स्थानीय लाेगाें ने तुरंत माेर्चा संभालते हुए बचाव कार्य शुरू किया.रिपाेर्ट्स के मुताबिक यहां मंदिर के ठीक सामने सभामंडप बनाने का काम चल रहा था. दाेपहर के समय लाेग प्रसाद ले रहे थे. अचानक मंदिर का स्ट्रक्चर भरभराकर गिर पड़ा. इस घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है. जिसमें दाेपहर 3 बजे का समय लिखा है.हादसे के बाद सभा मंडप के मलबे से 7 शव निकाले जा चुके हैं.
करीब 30-40 लाेग घायल हुए हैं. वहीं 10 लाेगाें काे अस्पताल पहुंचा दिया गया है. शनिवार हाेने के कारण मंदिर में भीड़ ज्यादा थी. लाेग कीर्तन और महाप्रसाद लेने के लिए लाइन लगाकर खड़े हुए थे.हादसे के बाद पुलिस और स्थानीय प्रशासन घटनास्थल पर रेस्क्यू ऑपरेशन चला रहे हैं. रिपाेर्ट्स के मुताबिक परभणी के हनुमान मंदिर के ठीक सामने सभा मंडप का निर्माण कार्य चल रहा था. इसी सभा मंडप की छत अचानक ढह गई्. मलबा, राॅड समेत पत्थर गिरते ही अफरा-तफरी मच गई्. के समय दर्शन के लिए आए लाेग मलबे के नीचे दब गए्. रेस्क्यू के लिए पहुंची जिला प्रशासन की टीमाें ने करीब 10 घायलाें काे अस्पताल पहुंचाया है. घटना की सूचना मिलते ही जिला प्रशासन, पुलिस अधिकारी और स्थानीय एजेंसियां तुरंत घटनास्थल पर पहुंचीं्. मलबे के नीचे दबे लाेगाें काे बचाने के लिए स्थानीय नागरिकाें की मदद से तत्काल बचाव अभियान शुरू कर दिया.